Ram mandir pran pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार है और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इस अवसर पर आम भी रामलला को उनका प्रिय भोग और प्रसाद अर्पित करके उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। प्रभु श्री राम को यह भोग, पकवान और प्रसाद बहुत ही प्रिय है। आओ जानते हैं प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसार पर हम बांटे ये प्रमुख प्रसाद।
अयोध्या में श्री रामलला को खीर, धनिया पंजीरी, तुलसी दल, खोए से बना भोग बर्फी कलाकंद आदि को भोग लगाया जाएगा।
राम भोग :
1. केसर भात : भगवान श्रीरामजी को केसर भात, खीर, कलाकंद, बर्फी, गुलाब जामुन का भोग प्रिय है।
2. पूरणपोली : इसके अलावा हलुआ, पूरनपोळी, लड्डू और सिवइयां भी उनको पसंद हैं।
3. पंचामृत : पंचामृत और धनिया पंजीरी दो तरह के प्रसाद उन्हें अर्पित किए जाते हैं।
4. पंजीरी : उन्हें धनिए का प्रसाद चढ़ाते हैं। इसे धनिया पंजीरी कहते हैं। इसे सौंठ पंजीरी भी कहते हैं। यह कई तरह से बनाई जाती है।
कैसे बनाएं धनिया पंजीरी:
1. जितनी प्रसाद बनाना है उस हिसाब से पीसा धनिया लेना होगा। घर के लिए ही बनाना है तो 1 कप धनिया पाउडर लें।
2. अब इस धनिया पाउडर को देसी घी में मिलाकर कढ़ाई में सेंक लें।
3. ठंडा होने के बाद इसमें पीसी हुई शक्कर मिला दो।
4. आप चाहो तो इसमें इलाइजी, चिरौंजी या ड्रायफ्रूड भी डाल सकते हो।
About Writer
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें