रामनवमी विशेष : क्या करें इस दिन, पढ़ें 10 काम की बातें

Webdunia
अगर आप भी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो यह राम नवमी आपके लिए खुशियों का संदेश लाई है। इस राम नवमी को अगर सामान्य विधि-विधान से लेकिन संपूर्ण मन और चित्त से पूजन और उपाय किए जाए तो निश्चित रूप से अपार धन संपदा की प्राप्ति होती है। 
 
* रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करें। 
 
* नया घर, दुकान अथवा प्रतिष्ठान में पूजा-अर्चना कर प्रवेश किया जा सकता है। 
 
* नवरात्रि के नौवें दिन यानी रामनवमी के दिन मां दुर्गा के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री की उपासना करें एवं अपनी शक्तिनुसार मां दुर्गा के नाम से 9 दीप प्रज्ज्वलित करें। 
 
* गरीब-असहाय लोगों को अपने सामर्थ्य अनुसार दान-पुण्य करें। विशेषकर मिष्ठान्न वितरित करें। 
 
* राम का जन्मोत्सव इसी तरह मनाएं जैसे घर में कोई नन्हा शिशु जन्मा हो। 
 
* नवमी के दिन कुंआरी कन्याओं को भोजन कराएं। मंदिर में केसरिया ध्वजा चढ़ाएं। 
 
* कन्याओं को उपहारस्वरूप चीजें भेंट करें। विशेषकर पीले फूल, पीली चूड़ियां और पीले परिधान।  
 
* किसी प्रकार के शुभ कार्य करने की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण दिवस है। अत: इस दिन घर में मंगल कशल की पूजन करें और मनचाही खुशियों के लिए प्रार्थना करें। 
 
* श्रीराम नवमी के दिन रामरक्षास्त्रोत, राम मंत्र, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदर कांड आदि के पाठ से ना सिर्फ अक्षय पुण्य मिलता है बल्कि धन संपदा के निरंतर बढ़ने के योग जाग्रत होते हैं। 
 
* किसी भी नए कार्य की शुरुआत, नया व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं। श्रीराम की सपरिवार तस्वीर का पूजन अवश्य करें। अगर विजय की कामना है तो उनका धनुष प्रत्यंचा वाला स्वरूप पूजन में रखें।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अमरनाथ गुफा में कैसे बनकर निश्‍चित समय में गायब हो जाता है शिवलिंग

वरुथिनी एकादशी 2025: जानें इस व्रत की 10 महत्वपूर्ण बातें...

पूर्णिमा वाला वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

चार धाम यात्रा में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में सबसे पहले कहां जाएं, जानिए यात्रा का रूट

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 पर जाने के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

सभी देखें

धर्म संसार

24 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

24 अप्रैल 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

रामायण से लेकर महाभारत तक के भगवान परशुरामजी के 8 किस्से

बाबा नीम करोली के अनुसार धन कमाने के बाद भी निर्धन रहते हैं ये लोग

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 3 शुभ योग, कर लें 5 उपाय, होगी धन की वर्षा

अगला लेख
More