Ram navami: रामनवमी का उत्सव घर पर कैसे मनाते हैं?

चैत्र शुक्ल नवमी को श्री राम जन्मोत्सव इस तरह मनाएं

WD Feature Desk
शनिवार, 13 अप्रैल 2024 (11:09 IST)
Ram Janmotsav 2024: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। 17 अप्रैल 2024 बुधवार के दिन राम जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आओ जानते हैं कि घर पर किस तरह राम जन्म उत्सव मनाते हैं।

  • चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को हुआ था श्रीराम का जन्म
  • राम जन्म उत्सव पर दोपहर 12 बजे होती है मुख्‍य पूजा
  • हलुआ, धनिया पंजीरी और पंचामृत का प्रसाद मुख्‍य रूप से कहते हैं वितरित
  • घर के बच्चों को सबसे पहले प्रसाद देकर भोजन कराते हैं।
 
रामनवमी पूजा मुहूर्त : सुबह 11:03:16 से दोपहर 13:38:19 तक। 
ALSO READ: रामनवमी और महानवमी में क्या अंतर है?
चैत्र मास की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक नवरात्रि भी मनाई जाती है। इन दिनों कई लोग उपवास भी रखते हैं। नवमी पर रामनवमी के साथ ही महानवमी भी रहती है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इसी दिन व्रत का पारण होता है।
ALSO READ: Ram Lala Surya Tilak: रामनवमी पर सूर्य की किरणों से होगा रामलला का तिलक, ट्रायल हुआ पूरा
  1. प्रात:काल जल्दी उठकर राम जन्मोत्सव की तैयारी करते हैं। 
  2. रामलला के लिए झुला या पालना सजाते हैं। 
  3. भगवान राम की मूर्ति को फूल-माला से सजाते हैं विधिवत रूप से झुले में विराजमान करते हैं।
  4. भगवान राम की मूर्ति को पालने में झुलाते हैं।
  5. उनके लिए भोग तैयार करके उन्हें भोग लगाते हैं।
  6. भोग और प्रसाद के रूप में इस दिन केसर भात, खीर, कलाकंद, बर्फी, गुलाब जामुन, हलुआ, पूरनपोळी, लड्डू, सिवइयां, पंचामृत और धनिया पंजीरी और सौंठ पंजीरी का प्रसाद बनाते हैं।
  7. भगवान को भोग लगाकर उनकी षोडशोपचार पूजा करते हैं। पूजा करने के बाद रामलला की आती गाते हैं।
  8. पूजा में तुलसी पत्ता और कमल का फूल अवश्य होना चाहिए।
  9. पूजा आरती के बाद घर की सबसे छोटी महिला सभी लोगों के माथे पर तिलक लगाती हैं।
  10. घर के सबसे छोटे बच्चों को सबसे पहले प्रसाद देकर भोजन कराते हैं।
  11. इसके बाद पूरे दिन रामायण का पाठ करते हैं या फिर रामरक्षा स्त्रोत का पाठ पढ़ते हैं।
  12. कई घरों में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है।
  13. यदि नवमी का व्रत रखा है तो सिद्धिदात्री माता की पूजा और आरती करने के बाद व्रत का पारण करते हैं।
ALSO READ: Ram navami ki aarti : रामनवमी की आरती
ALSO READ: Ram navami Katha 2024 : रामनवमी की कथा कहानी
ALSO READ: Ram navami Puja 2024: रामनवमी की पूजा सामग्री और पूजन विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं शनि, इन 5 राशि वाले जातकों की बढ़ेंगी मुश्किलें

क्या होगा अरविंद केजरीवाल का राजनैतिक भविष्य? क्या कहते हैं उनकी कुंडली के सितारे?

होली पर चंद्र ग्रहण से किन 3 राशियों पर होगा इसका नकारात्मक प्रभाव?

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, रह जाएंगे भोलेनाथ की कृपा से वंचित

सभी देखें

धर्म संसार

ब्रज की होली के 5 सबसे लोकप्रिय गीत

जानकी जयंती 2025: माता सीता का जन्म कब और कैसे हुआ था?

Mahashivratri 2025: कैसे करें महाशिवरात्रि का व्रत?

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगा आज कारोबार में अपार धनलाभ, पढ़ें 17 फरवरी का दैनिक भविष्यफल

17 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख
More