Publish Date: Fri, 04 Apr 2025 (15:09 IST)
Updated Date: Fri, 04 Apr 2025 (15:45 IST)
Famous ram temples: भगवान राम, मर्यादा पुरुषोत्तम, करोड़ों हिंदुओं के आराध्य हैं। उनके भक्त देश-विदेश में फैले हुए हैं और उनकी भक्ति में लीन रहते हैं। भारत में भगवान राम के कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहाँ भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए जाते हैं। इन मंदिरों में से तीन प्रमुख मंदिर हैं: श्री राम तीर्थ मंदिर, अमृतसर, श्री राम मंदिर, अयोध्या और राजाराम मंदिर, ओरछा। आइये आज आपको इन मंदिरों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
श्री राम तीर्थ मंदिर, अमृतसर
श्री राम तीर्थ मंदिर, अमृतसर, पंजाब में स्थित है। हर साल हजारों भक्त यहाँ दर्शन के लिए आते हैं। अमृतसर में स्थित यह मंदिर अटारी-वागाह बॉर्डर के पास है, इसलिए यहां पहुंचना आसान है। अमृतसर के लिए किसी भी शहर से सीधी ट्रेन या बस लेकर यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। मंदिर में दर्शन का समय सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक होता है। रामनवमी के दिन मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाता है। यह मंदिर पानी के बीचों बीच बनाया गया है, जो इस मंदिर की सुन्दरता में चार चाँद लगता है।
श्री राम मंदिर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश में स्थित है। यह मंदिर भगवान राम की जन्मभूमि पर बना है और हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरुप राम लला की दिव्य मूर्ति स्थापित है। भगवान राम का यह मंदिर आस्था के साथ बेजोड़ वास्तुकला का भी प्रतीक है। अयोध्या तक आप सड़क और रेल मार्ग द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। अयोध्या में और भी प्राचीन मंदिर स्थित हैं जहां आप राम मंदिर के अलावा दर्शन के लिए जा सकते हैं।
राजाराम मंदिर, ओरछा, मध्य प्रदेश में स्थित है। यह मंदिर भगवान राम के राजा स्वरूप को समर्पित है। बुंदेलखंड की अयोध्या के तौर पर प्रसिद्ध ओरछा दुनिया का ऐसा इकलौता मंदिर है जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पूजा राजा के रूप में होती है और स्थानीय पुलीस नियमित रूप से अपने राजा को सलामी देकर दिन की शुरुआत करती है। यह मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। मंदिर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की सुंदर मूर्तियाँ स्थापित हैं।