पढ़िए, रक्षाबंधन से जुड़ी प्रचलित पौराणिक कहानियां

Webdunia
भारत में कई त्योहार मनाए जाते हैं, उन्हीं में से एक महत्वपूर्ण त्योहार है रक्षाबंधन। इन त्योहारों को मनाने के बहाने रिश्तों में और भी मिठास आ जाती है और साल दर साल रिश्ते पहले से अधिक प्रेमपूर्ण और गहरे होते चले जाते हैं। भारत में मनाए जाने वाले प्रत्‍येक त्योहार के पीछे कोई न कोई इतिहास है, कोई न कोई पौराणिक कथा है। रक्षाबंधन का त्यौहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है? जानिए, इससे जुड़ी दो प्रचलित कहानियां-
 
1. श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को मुंहबोली बहन बनाया-
 
माना जाता है कि जब भगवान श्रीकृष्ण ने शिशुपाल का वध किया था तब उनकी अंगुली में चोट लग गई थी। उस चोट को देख द्रौपदी ने अपनी साड़ी का एक हिस्सा फाड़कर उनकी चोट पर बांध दिया। इसके बाद श्रीकृष्ण ने भी द्रौपदी से हर संकट की परिस्थिति में उनकी रक्षा करने का वादा किया और उन्हें अपने बहन बना लिया। जिस दिन यह प्रसंग हुआ था, उस दिन श्रवण  मास की पूर्णिमा थी। तभी से इसी दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है और सभी बहनें 'द्रौपदी' की ही तरह अपने भाइयों को रक्षासूत्र बांधती हैं और भाई भी 'श्रीकृष्ण' की तरह ही बहनों की रक्षा का वचन देते हैं।
 
2. माता लक्ष्मी ने राजा बली को भाई बनाया-
 
रक्षाबंधन से जुड़ी एक कहानी यह भी है कि एक बार राजा बली ने भगवान विष्णु की कठोर उपासना की और उनसे वचन ले लिया कि वे हमेशा ही उनके साथ रहेंगे। फिर विष्णुजी बली के साथ रहने लगे। ऐसे में माता लक्ष्मी परेशान हो गईं और उन्होंने राजा बली की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध दिया और उपहार में अपने पति को वापस मांग लिया। उस दिन भी श्रावण मास की पूर्णिमा ही थी।

ALSO READ: रक्षाबंधन पर निबंध

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

गर्मी में करें ये धार्मिक उपाय, मिलेगी तपती धूप में सकारात्मक ऊर्जा और शांति

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

बलूचिस्तान कब तक होगा पाकिस्तान से अलग, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

अचला या अपरा एकादशी का व्रत रखने से क्या होता है?

सभी देखें

धर्म संसार

19 मई 2025 : आपका जन्मदिन

19 मई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

May 2025 Weekly Horoscope: मई के नए हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल, जानें किन राशियों का चमकेगा भाग्य

Aaj Ka Rashifal: पढ़ें 18 मई का राशिफल, जानें क्या कहते हैं 12 राशियों के सितारे

18 मई 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख