रक्षा बंधन पर चयन करें राशि अनुसार राखी के रंग, पर्व मनाएं शुभ मुहूर्त के संग

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन 26 अगस्त 2018, रविवार को मनाया जाएगा। श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार पर बहनें, भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं और भाई उसकी रक्षा करने का वचन देता है। इस बार रक्षाबंधन के लिए समय ही समय मिलेगा। रक्षाबंधन वाले दिन भद्रा नहीं लगेगी, क्योंकि सूर्योदय से पहले ही यह समाप्त हो जाएगी। सावन महीने की पूर्णिमा तिथि 25 अगस्त, शनिवार की शाम 3 बजकर  18 मिनट से आरंभ होकर 26 अगस्त की शाम 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगी।
 
रक्षासूत्र बांधते समय इस मंत्र का उच्चारण करें
 
रक्षा बंधन शुभ मंत्र-
 
राखी बांधते समय बहनें इस मंत्र का उच्चारण करें, इससे भाइयों की आयु में वृद्धि होती है।
 
'ॐ येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:,
तेन त्वां प्रति बध्नामि, रक्षे मा चल मा चल।'
 
मेष व वृश्चिक राशि वाली बहनें अपने भाइयों को हल्के लाल रंग वाली हरी राखी बांधें, नीली  राखी से बचना चाहिए। 
 
वृषभ व तुला राशि वाली बहनें सिल्वर की राखी बांधें या चमकीली सिल्वर  रंग की राखी बांधें। 
 
मिथुन व कन्या राशि वाली बहनों को हल्के हरे रंग, नीली, आसमानी रंग की राखी उपयुक्त रहेगी। 
 
कर्क राशि वाली बहनें सफेद रंग के धागों वाली सिल्वर राखी बांध सकती हैं। 
 
सिंह राशि वाली बहनों द्वारा गुलाबी रंग के धागे से बनी राखी व गुलाबी रंग की राखी बांधना उत्तम रहेगा। 
 
धनु व मीन राशि वाली बहनें पीले रंग की राखी का उपयोग करें। 
 
मकर व कुंभ राशि वाली बहनें फिरोजी रंग व आसमानी रंग का उपयोग कर सकती हैं।
 
राखी बांधने के शुभ मुहूर्त
 
चर :  7.43 से 9.19 तक
 
लाभ :  9.19 से 10.54 तक
 
अमृत : 10.54 से 12.29 तक
 
शुभ : 14.04 से 15.39 तक
 
उपरोक्त समय चौघड़ियानुसार है। विजय मुहूर्त में जो रक्षासूत्र बांधना चाहें, उनके लिए 12.16 से 12.40 तक का समय उचित रहेगा। यह समय इंदौर के अनुसार है। बहनें अपनी सुविधानुसार समय का चयन कर सकती हैं। अन्य शहरों के लिए समय में 15 मिनट आगे कर लें।

ALSO READ: क्या है आपके भाई की राशि, बांधें उसी के अनुसार राखी...

ALSO READ: रक्षाबंधन पर देना है बहन को उपहार तो इस बार दीजिए उसकी राशि अनुसार

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं शनि, इन 5 राशि वाले जातकों की बढ़ेंगी मुश्किलें

क्या होगा अरविंद केजरीवाल का राजनैतिक भविष्य? क्या कहते हैं उनकी कुंडली के सितारे?

होली पर चंद्र ग्रहण से किन 3 राशियों पर होगा इसका नकारात्मक प्रभाव?

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, रह जाएंगे भोलेनाथ की कृपा से वंचित

सभी देखें

धर्म संसार

श्री रामकृष्ण परमहंस का असली नाम क्या है? जानिए उनके जीवन की 5 रोचक बातें

Aaj Ka Rashifal: आज इन जातकों को मिलेगा हर क्षेत्र में लाभ, पढ़ें अपनी राशिनुसार 18 फरवरी का राशिफल

18 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

18 फरवरी 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर रात्रि के 4 प्रहर की पूजा का सही समय और पूजन विधि

अगला लेख
More