Narak Chaturdashi
✕

रक्षा बंधन पर्व : जानिए क्या करें इस दिन, 9 जरूरी बातें

Webdunia
स्नेह और विश्वास का मधुर पर्व राखी 7 अगस्त 2017 को है। आइए जानें क्या करें इस दिन, कैसे मनाएं पर्व.... 
 
- प्रातः उठकर स्नान-ध्यान करके सुंदर, उज्ज्वल तथा शुद्ध वस्त्र धारण करें। 
 
- घर को साफ करके, चावल के आटे का चौक पूरकर मिट्टी के छोटे से घड़े की स्थापना करें। 

ALSO READ: रक्षा बंधन का सटीक और शुद्ध मुहूर्त
 
- चावल, कच्चे सूत का कपड़ा, सरसों, रोली को एक साथ मिलाएं। फिर पूजा की थाली तैयार कर दीप जलाएं। उसमें मिठाई रखें। 
 
- इसके बाद भाई को पीढ़े पर बिठाएं (पीढ़ा यदि आम की लकड़ी का हो तो सर्वश्रेष्ठ माना जाता है)। 
 
- भाई को पूर्वाभिमुख यानी पूर्व दिशा की ओर बिठाएं। बहन का मुंह पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। 

ALSO READ: रक्षा बंधन : भाई को राशि के अनुसार बांधें राखी, खिलाएं यह मिठाई
 
- इसके बाद शुभ मुहूर्त में (जो कि इस बार भद्रा और ग्रहण की वजह से 11 बजकर 5 मिनट से लेकर 1 बजकर 47 मिनट तक है।) भाई के माथे पर टीका लगाकर दाहिने हाथ पर रक्षा सूत्र बांधे। जब रक्षा सूत्र बांधा जाए तब भाई हाथ में अक्षत रखकर मुट्ठी बांधकर रखें। 
 
- शास्त्रों के अनुसार रक्षा सूत्र बांधे जाते समय निम्न मंत्र का जाप करने से अधिक फल मिलता है। मंत्र इस प्रकार है- 
 
"येन बद्धो बलिराजा, दानवेन्द्रो महाबलः तेनत्वाम प्रति बद्धनामि रक्षे, माचल-माचल"
 
- रक्षा सूत्र (राखी) बांधने के बाद आरती उतारें फिर भाई को मिठाई खिलाएं। बहन यदि बड़ी हों तो छोटे भाई को आशीर्वाद दें और यदि छोटी हों तो भी बड़े भाई को प्रणाम करना चाहिए। 
 
आजकल लोग सोफे व कुर्सी में बैठकर राखी बंधवा लेते हैं। यह उचित नहीं है, राखी बंधवाते समय पीढ़े पर ही बैठें। इससे शुद्धिकरण होता है और अच्छा प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति चुंबकीय रेखाओं से मुक्त हो जाता है। पीढ़े पर सिर्फ भाई को नहीं, बल्कि बहन को भी बैठना चाहिए। यह विधि सर्वोत्तम है। 

ALSO READ: रक्षाबंधन पर प्रचलित हैं कैसे-कैसे टोटके, रोचक जानकारी
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

09 November Birthday: आपको 9 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 09 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्री महालक्ष्मी चालीसा | Shri Mahalakshmi Chalisa

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Chhath Puja 2026 Checklist: नहाय-खाय से पारण तक: ऐसे करें छठ पूजा की संपूर्ण तैयारी, कोई भूल न हो

गोवर्धन पूजा के दिन सुहाग पड़वा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व, भेजिए ये 20 सुंदर शुभकामनाएं

अगला लेख