Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रक्षाबंधन पर राशि अनुसार किस कलर की राखी बांधें और क्या मिठाई खिलाएं...

Advertiesment
रक्षाबंधन पर किस कलर की राखी बांधें और क्या मिठाई खिलाएं
रक्षाबंधन पर बहनें भाई को उनकी राशि अनुसार बांधें राखी और खिलाएं मिठाई... 
 
- मेष राशि के भाई को मालपुए खिलाएं एवं लाल डोरी से निर्मित राखी बांधें।
 
- वृषभ राशि के भाई को दूध से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधें।
 
- मिथुन राशि के भाई को बेसन से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं हरी डोरी वाली राखी बांधें।
 
- कर्क राशि के भाई को रबड़ी खिलाएं एवं पीली रेशम वाली राखी बांधें।
 
- सिंह राशि के भाई को रस वाली मिठाई खिलाएं एवं पंचरंगी डोरे वाली राखी बांधें।
 
- कन्या राशि के भाई को मोतीचूर के लड्डू खिलाएं एवं गणेशजी के प्रतीक वाली राखी बांधें।
 
- तुला राशि के भाई को हलवा या घर में निर्मित मिठाई खिलाएं एवं रेशमी हल्के पीले डोरे वाली राखी बांधें।
 
- वृश्चिक राशि के भाई को गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं एवं गुलाबी डोरे वाली राखी बांधें।
 
- धनु राशि के भाई को रसगुल्ले खिलाएं एवं पीली व सफेद डोरी से बनी राखी बांधें।
 
- मकर राशि के भाई को मिठाई खिलाएं एवं मिले जुले धागे वाली राखी बांधें।
 
- कुंभ राशि के भाई को ग्रीन मिठाई खिलाएं एवं नीले रंग से सजी राखी बांधें।
 
- मीन राशि के भाई को मिल्क केक खिलाएं एवं पीले-नीले जरी की राखी बांधें।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रात के समय जूठे बर्तन छोड़ने से हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें क्या कहता है शास्त्र