राज्यसभा चुनाव : अशोक गहलोत ने डाला वोट, कहा- तीनों उम्मीदवार जीतेंगे

Webdunia
शुक्रवार, 10 जून 2022 (10:53 IST)
जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान विधानसभा परिसर में शुक्रवार सुबह 9 शुरू हुआ। पहला वोट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डाला। उन्होंने कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों की जीत का भरोसा जताया।

ALSO READ: राज्यसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर मतदान, राजस्थान और हरियाणा की 2 सीटों पर सबकी नजर
राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद कांग्रेस और सरकार को लेकर नाराजगी जताने वाले बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए छह विधायक सबसे पहले मतदान करने वाले विधायकों में रहे। इनमें राजेंद्र गुढ़ा भी शामिल हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत के बाद मतदान किया।
 
 
उल्लेखनीय है कि इन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद कांग्रेस और सरकार को लेकर नाराजगी जताई थी। हालांकि, बाद में वे उदयपुर में पार्टी के कैंप में शामिल हो गए।
 
बसपा के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों में राजेंद्र गुढ़ा, लखन मीणा, संदीप यादव, जोगिंदर अवाना, दीपचंद और वाजिब अली शामिल हैं। हावोट डालने के बाद वाजिब अली ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के तीनों उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे।
 
राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने तीन सीटों के लिए मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सुरजेवाला को मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है। भाजपा मीडिया कारोबारी एवं निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा का भी समर्थन कर रही है। 2 सीटों पर कांग्रेस की जीत तय नजर आ रही है, 1 पर भाजपा की जीत तय है जबकि चौथी सीट पर कांटे का मुकाबला है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More