Hanuman Chalisa

राजस्थान से मानसून की वापसी, यूपी में बारिश पर ब्रेक, कैसा रहेगा MP का मौसम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 22 सितम्बर 2024 (09:28 IST)
weather update : राजस्थान में 23 सितंबर से मानसून की वापसी की स्थितियां बन रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और बंगाल में आज हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड और हिमाचल में भी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है, वहीं उत्तर पूर्व राज्यों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
आईएमडी के मुताबिक रविवार को दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं है। सुबह-सुबह हल्की सिहरन महसूस होगी, वहीं दिन होते ही धूप खिलेगी मगर आसमान में बादल भी छाए हुए रहेंगे।
 
राजस्थान में शुष्क रहेगा मौसम : राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में बारिश संबंधी गतिविधियों में पिछले कुछ दिन में कमी दर्ज की गई है, लिहाजा अब हफ्ते भर मौसम शुष्क रहने व आमतौर पर बारिश नहीं होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा पूर्वी राजस्थान में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश होने और बादल गरजने का अनुमान है।
 
यूपी में बारिश पर ब्रेक : उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर थम गया है। यहां मौसम शुष्क है। रविवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। 
 
मध्यप्रदेश में फिर बारिश की संभावना : मौसम विभाग के मुताबिक 23 सितंबर से प्रदेश में फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। अगले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, अलीराजपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में धूप खिली रहेगी।
Edited by : Nrapendra gupta 
Photo source : India meteorological department

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा दावा, बोले- नहीं झुकेगा ईरान, युद्ध को बताया आशीर्वाद, कैसे हैं भारत से रिश्‍ते?

नतीजों से पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- अबकी बार 200 पार, एग्जिट पोल को किया खारिज

भाजपा के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतरा, राहुल गांधी ने BJP को क्यों कहा महिला विरोधी

बांझ (एज़ोस्पर्मिया) पुरुषों के लिए बड़ी राहत भरी खबर: AI की मदद से अब बन सकते हैं पिता

देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत, मोबाइल पर सायरन के साथ आया अलर्ट मैसेज, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी सूचना

सभी देखें

नवीनतम

एक और भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज, 46000 टन LPG से लदा है टैंकर, जानिए कब पहुंचेगा भारत?

Puducherry Election Results 2026 : पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम

LIVE: पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव परिणाम

संदीप पाठक पर गिरफ्तारी का खतरा, FIR पर तोड़ी चुप्‍पी, बोले- संभव है सरकारी तंत्र का दुरुपयोग

Indore-Pithampur Economic Corridor:करोड़पति हुए किसान, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- भाग्योदय का शंखनाद है यह इकोनॉमिक कॉरिडोर

अगला लेख