dharma sangrah
✕

जयपुर के चौमू में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, इंटरनेट बंद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 (11:02 IST)
Chomu news in hindi : जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में आधी रात के बाद एक मस्जिद से जुड़े विवाद को लेकर अचानक सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने उपद्रवियों की भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। आंसूगैस के गोले भी छोड़े गए। इलाके में भारी पुलिसबल तैनात हैं। 24 झंटे के लिए इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। 
 
बताया जा रहा है कि चौमू में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब एक मस्जिद के पास सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विरोध बढ़ गया और कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
 
बताया जा रहा है कि बस स्टैंड क्षेत्र में मस्जिद के पास करीब 45 सालों से सड़क किनारे ये पत्थर पड़े हुए थे। इसकी वजह से यहां जाम की स्थिति  बनती थी। प्रशासन की ओर से यहां पत्थरों को हटाने का काम किया जा रहा था। पत्थर हटाने का काम भी पूरा हो गया था। लेकिन जैसे ही यहां रेलिंग लगाने का काम शुरू किया गया, तो कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों के इसी विरोध ने हिंसा का रूप ले लिया।
 
पुलिस ने आज इलाके में फ्लैग मार्च किया। हिंसा के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
 
चौमू में 26 दिसंबर की सुबह 7 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। इस मामले को शांत करने के लिए ये कदम उठाया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात समेत 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी; 11 दिसंबर तक सुधार का मौका

सोन‍िया गांधी की क‍िताब पर क्‍यों मचा है बवाल, सोशल मीड‍िया में छ‍िड़ी बहस, लेखक से लेकर आम यूजर्स हुए आमने- सामने

स्वच्छ सर्वेक्षण में काशीपुर और रुद्रपुर ने मारी बाजी, सीएम धामी ने दी बधाई

प्रवासी उत्तराखंड दिवस पर CM धामी का खास संदेश, प्रवासियों को बताया देवभूमि का ब्रांड एंबेसडर

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

अगला लेख