Hanuman Chalisa

Bhilwara में नवजात से क्रूरता की सारी हद पार, खबर पढ़ कांप उठेगी आपकी रूह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 24 सितम्बर 2025 (23:31 IST)
भिलवाड़ा में बिजौलियां से 14 किलोमीटर दूर सीता कुंड महादेव मंदिर के पास हुई घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई। घटना वीडियो खूब वायरल हो रहा है। क्रूरता की ऐसी कहानी पढ़कर हर किसी की रूह कांप जाए। जन्म को 15 दिन ही हुए थे कि नवजात मौत से संघर्ष करके बाहर आ गया। संघर्ष भी ऐसा कि देखना तो दूर सुनकर भी रूह कांप उठे। चिलचिलाती धूप और आग उगलते पत्थरों के बीच नन्ही-सी जान को जैसे ही ग्रामीणों ने देखा दिल दहल गया।
ALSO READ: रामलीला के दौरान ‘दशरथ’ को आया हार्ट अटैक, डायलॉग बोलते-बोलते स्टेज पर चली गई जान
मासूम के मुंह में छोटे पत्थर ठूंस रखे थे और होठों को फेवीक्विक से चिपका रखा था। गर्म पत्थरों पर पैर रखा था। बंद आंखों से झकझोर देने वाली पीड़ा सहन कर रहे बच्चे के मुंह से जैसे ही पत्थर निकाले, उसकी चीख निकल गई। मासूम के साथ ये सब करने वालों ने हैवानियत की हद तो यह कर दी थी कि उसकी चीखों के दबाने के लिए उसके मुंह में एक पत्थर डालकर फेवी क्विक से चिपका दिया गया। पर कहा जाता है ना कि जाको राखे साइंया मार सके न कोई।
ALSO READ: लेह में आगजनी और हिंसा, सोनम वांगचुक ने 15 दिन से चल रही हड़ताल वापस ली
मीडिया खबरों के मुताबिक पत्थरों के पास ही अपने मवेशी चराने आए चरवाहे को जब मासूम की हल्की आवाज सुनाई दी तो उसने तुंरत ग्रामीणों को सुचित किया। इससे समय रहते मासूम की जान को बचाया। हालांकि मासूम की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में बम धमकी से हड़कंप: अहमदाबाद, राजकोट और वड़ोदरा RTO खाली कराए गए

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी'

पंजाब की सियासत में राघव चड्ढा की राजनीति की पिक्चर अभी बाकी है?

3 पासपोर्ट विवाद से गरमाई असम की सियासत, सरमा परिवार का पवन खेड़ा को करारा जवाब

खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश, 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

अगला लेख