Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

Advertiesment
Jaisalmer cow carcasses dumping yard
राजस्थान के जैसलमेर में करीब 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। खुले में पड़े गायों के शवों के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया था। बहरहाल प्रशासन ने इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की है। ALSO READ: राजस्थान के जैसलमेर में शर्मनाक लापरवाही, खुले में मिले 500 से ज्यादा गायों के कंकाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
 
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जांच में पता चला है कि मृत पशुओं के निस्तारण का जिम्मा जिस ठेकेदार को दिया गया था, उसने लापरवाही बरतते हुए शवों का सही तरीके से निस्तारण नहीं किया गया और उन्हें खुले में डाल दिया।

लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार एजेंसियों ने समय रहते ध्यान नहीं दिया, इसकी वजह से हालात बिगड़ते चले गए।

लापरवाही पर उठे सवाल

इतनी बड़ी संख्या में गोवंश की मौत के बाद जागे प्रशासनिक अमले ने आनन-फानन में मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पशुपालन विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमें मौके पर मुआयना करने पहुंची हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक स्तर पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चारे और पानी की भारी कमी, अत्यधिक गर्मी, देखरेख में घोर लापरवाही या फिर किसी संक्रामक बीमारी के कारण इन गायों की मौत हुई है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि मौत के सही कारणों और सटीक आंकड़ों का खुलासा विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मामले का वीडियो सामने आने के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए। 
 

ठेकेेेेदार पर सख्‍त एक्शन

जैसलमेर नगर परिषद ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका ठेका तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया। ठेकेदार की नगर परिषद में जमा सिक्योरिटी राशि को जब्त कर उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण