shradh paksha
✕

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह पारा 45 डिग्री के पार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 19 अप्रैल 2025 (00:44 IST)
Rajasthan weather update : राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है, जहां शुक्रवार को कई स्थानों में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार कल से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को दिन में चूरू और गंगानगर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
इसके अलावा यह चित्तौड़गढ़ में 45.2 डिग्री, वनस्थली व कोटा में 45.1 डिग्री, पिलानी में 44.9 डिग्री, बाड़मेर में 44.4 डिग्री, जैसलमेर में 43.5 डिग्री, संगरिया में 42.6 डिग्री व फतेहपुर में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
ALSO READ: Weather Updates: चिलचिलाती धूप से लोगों का बुरा हाल, IMD का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटे जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं/ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है, वहीं 19 अप्रैल से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट होने तथा जोधपुर बीकानेर व कोटा संभाग में कहीं-कहीं 'लू' चलने की आशंका है। राज्य में 20 अप्रैल से उष्ण लहर से राहत मिलने की संभावना है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

नवीनतम

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

अगला लेख