ramcharitmanas

भाजपा की पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का निधन, CM शर्मा ने शोक व्यक्त किया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Former BJP MLA Suryakanta Vyas passed away:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का बुधवार को राजस्थान के जोधपुर में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से बीमार थीं। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
 
व्यास 1990 में पहली बार विधायक चुनी गई थीं। वह सूरसागर एवं जोधपुर सीट से 3-3 बार विधायक रहीं। उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। राजभवन के बयान के अनुसार राज्यपाल ने व्यास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
 
मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने व्यास के निधन पर शोक जताते हुए ‘एक्स’ पर लिखा कि सूरसागर विधानसभा से पूर्व विधायक, भाजपा परिवार की वरिष्ठ सदस्या, सूर्यकान्ता व्यास 'जीजी' के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने लिखा कि कुछ दिन पूर्व ही उनसे भेंट हुई थी जहां उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
<

सूरसागर विधानसभा से पूर्व विधायक, भाजपा परिवार की वरिष्ठ सदस्या, श्रीमती सूर्यकान्ता व्यास 'जीजी' के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।

कुछ दिन पूर्व ही उनसे भेंट हुई थी जहां उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। मेरे प्रति उनका अपार स्नेह और वात्सल्य… pic.twitter.com/QtWj3gj53b

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 25, 2024 >
उन्होंने कहा कि मेरे प्रति उनका अपार स्नेह और वात्सल्य सदैव बना रहा। शर्मा ने कहा कि व्यास का निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
 
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अनेक नेताओं ने व्यास के निधन पर शोक जताया है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

देवभूमि में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से किया अभिनंदन, CM धामी ने परोसा भोजन

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष : CM योगी

कल का मौसम : 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP से बिहार और केरल तक IMD की चेतावनी

अगला लेख