Hanuman Chalisa

दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग, समाजसेवा का सराहनीय कार्य

Webdunia
बुधवार, 13 मई 2026 (12:26 IST)
श्री श्याम सलोना सेवा समिति, चोमू एवं संत नागा बाबा गौशाला, हाथनोदा के तत्वाधान में जरूरतमंद कन्याओं के विवाह सहयोग का अदभुद, अनुठा एवं सराहनीय कार्यक्रम, सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक दिनेश अग्रवाल एवं मुकेश खुटेटा ने बताया कि सलोना परिवार के सहयोग से सलोना परिवार का यह एक अदभुद, अनुठा सरानीय कार्य है, एवं यह कार्य सलोना परिवार की और से समाजसेवा के महा अभियान के तहत अन्य संस्थानों को साथ मे लेकर  किया जा रहा है।
 
पूर्व में भी समाज सेवा के अनेक कार्य सलोना परिवार अनेक संस्थानों के साथ मिलकर करता आया है एवं भविष्य मे भी करता रहेगा। इस अवसर पर दो जरूरतमंद लड़कियों की शादी में आवश्यक सामग्री एवं सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दोनों संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर कन्याओं को आवश्यक घरेलू उपयोग का सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गया, जिसमें डबल बेड का पलंग, दो गद्दे, कूलर, सिलाई मशीन, बर्तन, साड़ियां, मिक्सी, अलमारी, फ्रिज, पैंट-शर्ट, बेडशीट, पंखा, प्रेस, पानी के कैंपर, कुर्सी एवं टेबल सहित अन्य जरूरत का सामान शामिल रहा है! 
 
अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वेश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी एवं श्री श्याम सलोना सेवा समिति, चोमू के मानद मीडिया सलाहकार प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने सलोना परिवार के इस नेक कार्य की प्रसंशा करते हुए सभी सलोना परिवार के पदाधिकारी एवं सदस्यों को एवं  संत नागा बाबा गौशाला, हाथनोदा के पदाधिकारी एवं सदस्यों  को गैंगटोक से बधाई एवं शुभकामना प्रेषित करते हुए उनके इस सामाजिक कार्य की भूरी भूरी प्रसंशा की है एवं आशा जताई है कि भविष्य मे भी इस प्रकार के सामाजिक एवं प्रेरणा के कार्य निरंतर सलोना परिवार अन्य सामाजिक संस्थानों के साथ मिलकर करता रहेगा! साथ ही कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य सर्व समाज के लिए प्रेरणा का काम तो करते ही है इसके साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी सामाजिक कार्यो मे उत्साह पूर्वक भाग लेने के लिए नई ऊर्जा का संचार करते है! 
 
कार्यक्रम संयोजक दिनेश अग्रवाल एवं मुकेश खुटेटा ने बताया कि संस्था पिछले वर्ष से निरंतर इस पुनीत कार्य में जुटी हुई है। बीते वर्ष पांच जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग किया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष कुल 11 गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से अब तक सात कन्याओं की शादियों में सहयोग किया जा चुका है।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख रूप से संत नागा बाबा गौशाला के अध्यक्ष कैलाश झालानी, शिक्षाविद हजारीलाल शर्मा, ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष भुवनेश तिवारी, मुकेश गोयल  बाबूलाल सैनी, मुकेश जांगिड़, सांवरिया सेठ संस्थान के यश सेन, कैलाश तिवारी, महेंद्र तंबोली एवं ओमप्रकाश कासलीवाल उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम के प्रभारी दिनेश अग्रवाल एवं मुकेश खुटेटा ने बताया कि समिति का उद्देश्य समाज की जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदा करना है। इस अवसर पर संस्था के कमल अग्रवाल, विकास शर्मा, प्रकाश खंडेलवाल, अमित कासलीवाल, जितेंद्र झालानी, सुरेंद्र यादव, मुकेश खुटेटा, प्रियांशु झालानी, आशीष बुनकर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समिति के इस सामाजिक कार्य की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

CJP का आंदोलन खत्म, साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोचों का ऐलान, सभी प्रदर्शनकारी घर जाएं

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी CJP का धरना जारी, क्या है उनकी 2 अन्य बड़ी मांगें

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का अंतत: इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों को भी लिखा खत

अगला लेख