Hanuman Chalisa

चौमूं में चला बुलडोजर, मस्जिद के बाहर रेलिंग को लेकर हुआ था बवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 (11:37 IST)
Rajasthan News in hindi : राजस्थान के चौमूं में प्रशासन ने मस्जिद के बाहर रेलिंग को लेकर हुए विवाद में पत्थर चलाने के मामले में उपद्रवियों के खिलाफ बुल्डोजर एक्शन लिया। चोमू हिंसा में 6 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
 
चौमूं में मस्जिद के आसपास अतिक्रमण की जद में आने वाली दुकानों और मकानों के बाहर पहले ही नोटिस चस्पा किए थे। इन नोटिसों में संबंधित लोगों को 31 दिसंबर तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रशासन ने आज बुलडोजर से अतिक्रमण हटा दिया।
 
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को सख़्त संदेश! चौमूं में उपद्रव फैलाकर शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रदेश की भजनलाल सरकार द्वारा की गई बुलडोज़र कार्यवाही यह स्पष्ट करती है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि राजस्थान में शांति, सुरक्षा और सुशासन से समझौता नहीं होगा। उपद्रव, हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर तत्काल व कठोर कार्रवाई सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता है। सुशासन का संकल्प — अपराध पर प्रहार, आमजन को भरोसा।
<

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को सख़्त संदेश!

चौमूं में उपद्रव फैलाकर शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रदेश की भजनलाल सरकार द्वारा की गई बुलडोज़र कार्यवाही यह स्पष्ट करती है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

राजस्थान में शांति, सुरक्षा और सुशासन से समझौता नहीं… https://t.co/PIxn7zDZGj

— Dr Prem Chand Bairwa (@DrPremBairwa) January 2, 2026 >
गौरतलब है कि 26 दिसंबर 2025 को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की तरफ से किए गए पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

पेड़ों की कटाई और बढ़ते कंक्रीट से कैसे जल संकट की त्रासदी तक पहुंचा देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर?

सज-धजकर पहुंचे थे 42 दूल्हे, न मिला मंडप, न आई दुल्हन; शादी के नाम पर MP में अनोखी महाठगी

चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस और AAP का मोदी सरकार पर तीखा हमला

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

LIVE: राहुल गांधी का दावा, और महंगा होगा पेट्रोल डीजल

अगला लेख