Hanuman Chalisa

दौसा में बोरवेल में गिरे मासूम की मौत, 55 घंटे में बाद बोरवेल से निकाला था

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 दिसंबर 2024 (08:56 IST)
rajasthan news in hindi : राजस्थान के दौसा जिले में बोरवेल में गिरे पांच वर्षीय बच्चे को करीब 55 घंटे बाद बुधवार को बाहर निकाल लिया गया। बच्चे को बेहोशी की हालत में उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ALSO READ: राजस्थान : मुख्यमंत्री भजनलाल के काफिले में घुसी टैक्सी ASI की मौत, 4 पुलिसकर्मी सहित 6 घायल
 
दौसा जिले के पापडदा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पांच वर्षीय आर्यन कालीखाड़ गांव में एक कृषि क्षेत्र में खेलते समय खुले बोरवेल में गिर गया था।
 
अधिकारियों ने बताया कि बच्चा बोरवेल में 150 फुट की गहराई पर फंसा हुआ था और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और प्रशासनिक अधिकारियो की मदद से बोरवेल के समानांतर जमीन खोदकर और अन्य उपकरणों की मदद से बच्चे को बोरवेल से निकाला गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बोरवेल के अंदर ही उसकी मौत हो चुकी थी।
<

I am Aryan Meena from Dausa district, Rajasthan. For the past 3 days, I have been fighting a tough battle for life in a 150-foot deep borewell, without caring about hunger or thirst. At this moment, I haven’t lost, but the country's technological system has failed, as it hasn’t… pic.twitter.com/XWjnIGjh4V

— Tribal Army (@TribalArmy) December 11, 2024 >
पाइलिंग मशीन से बोरवेल के पास करीब 125 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया, लेकिन बाद में मशीन खराब हो गई. तीन-चार घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन बाधित रहा। इसके बाद दूसरी मशीन से गड्ढे को 150 फीट गहरा किया गया। edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

अगला लेख