Hanuman Chalisa

कोटा में एक और छात्र की मौत, JEE की तैयारी कर रहा था अथर्व

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 5 नवंबर 2024 (00:02 IST)
Student dies in Kota: राजस्थान के कोटा में तलवंडी इलाके में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) की तैयारी कर रहा 16 वर्ष का एक छात्र किराए के कमरे में मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि छात्र पेइंग गेस्ट (पीजी) के तौर पर रह रहा था।
 
छात्र के परिवार ने पोस्टमार्टम जांच से इनकार करते हुए दावा किया कि लड़के की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है क्योंकि वह गंभीर माइग्रेन की समस्या से पीड़ित था और उसका इलाज किया जा रहा था।
 
जवाहर नगर के पुलिस उपाधीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि बिहार के पटना का मूल निवासी अथर्व रंजन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले डेढ़ साल से यहां स्थित एक संस्थान से कोचिंग ले रहा था। उन्होंने बताया कि छात्र अपनी मां के साथ तलवंडी इलाके स्थित एक पीजी रूम में रहता था।
 
क्या कहा छात्र की मां ने : रंजन की मां के अनुसार, लड़के ने शनिवार को पूरी रात पढ़ाई की और रविवार सुबह नाश्ता और नियमित दवाएं लेने के बाद सोने गया। छात्र रंजन की मां के अनुसार उन्होंने रंजन को रविवार दोपहर में जगाने का प्रयास किया तो उसे बेहोशी की हालत में पाया। शर्मा ने कहा कि छात्र की मां ने पुलिस को यह भी बताया कि लड़के के मुंह से झाग निकल रहा था।
 
उन्होंने कहा कि रंजन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने खुदकुशी की आशंका से इनकार किया है और कहा कि लड़के का वजन अधिक था और वह गंभीर माइग्रेन की समस्या से पीड़ित था। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

CJP Protest: 'हमको लग रहा था कि भीड़ हम पर हमला कर देगी', कंगना रनौत ने बताया संसद के अंदर कैसा था माहौल?

LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत, राहुल से अखिलेश तक विपक्षी नेताओं से मोदी सरकार से पूछा सवाल

क्यों अलग माना जा रहा है जेन-ज़ी का यह छात्र आंदोलन और कहां चूकी मोदी सरकार?

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का कोर्ट का आदेश, इलाज के लिए बनेगी डॉक्टरों की टीम

गुजरात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, नई नियुक्तियां घोषित

अगला लेख