राजस्थान में नौकरियों पर बवाल, वसुंधरा के दावे पर कांग्रेस का करारा वार

Webdunia
शनिवार, 10 नवंबर 2018 (18:38 IST)
जयपुर। वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा और उसके दावों को राज्य के बेरोजगारों के जख्म पर नमक छिड़कने वाला करार दिया।
 
मुख्यमंत्री ने एक साक्षात्कार में दावा किया है कि राज्य में भाजपा ने 15 लाख नौकरियों का वादा किया था जबकि 44 लाख से अधिक लोगों को नौकरियां दीं। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इस दावे को प्रचारित किया गया।
 
बेरोजगारी को बड़ा चुनावी मुद्दा मानकर चल रही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने इसे तथ्यहीन और गैर जिम्मेदाराना बयान करार दिया है। 
 
पायलट ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पहले उन 15 लाख भाग्यशाली बेरोजगारों की सूची सार्वजनिक कर दें जिन्हें बीते 59 माह में नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि बाकी 29 लाख नौकरियां किसे दी गई।
 
उन्होंने भाजपा के इस बयान को प्रदेश के युवाओं और बेरोजगारों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताते हुए माफी मांगने की मांग की है। पायलट ने भाजपा को चुनौती दी कि वह 44 लाख नौकरियों के अपने दावे का ब्यौरा सार्वजनिक करे या फिर गलत बयानबाजी के लिए प्रदेश के युवाओं व बेरोजगारों से माफी मांगे। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More