Publish Date: Sun, 11 Nov 2018 (23:28 IST)
Updated Date: Sun, 11 Nov 2018 (23:30 IST)
जयपुर। बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए 131 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस इसकी जानकारी दी।
इस सूची में 12 महिलाएं, 32 युवा, 17 अनुसूचित जाति, 19 अनुसूचित जनजाति को टिकट दिया गया है। इसमें 85 वर्तमान विधायक हैं। इस सूची में 25 नए नाम है। बाड़मेर से सांसद कर्नल सोनाराम को भी विधानसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है।
सूची के मुताबिक फुलेरा से निर्मल कुमावत, चौमूं से रामलाल शर्मा, विराटनगर से फूलचंद भिंडा, शाहपुरा से राव राजेंद्र सिंह, विद्याधर नगर से नरपत सिंह राजवी, झालरापाटन से वसुंधरा राजे, परबतसर से मानसिंह किनसरिया, धोद से गोर्वधन राम चुनाव लड़ेंगे।