Hanuman Chalisa

राजस्थान में भाजपा ने बनाया जीत के लिए नया प्लान, अब कार्यकर्ता करेंगे यह काम

Webdunia
रविवार, 18 नवंबर 2018 (11:29 IST)
जयपुर। राजस्थान में सत्ता विरोधी लहर के बीच अपना गढ़ बचाने की जद्दोजहद कर रही भाजपा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों तक पैठ बनाने में जुटी है।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार पार्टी राज्य में सत्ता विरोधी लहर से निपटने के लिए व्यापक रणनीति पर काम कर रही है। मजबूत जमीनी संगठन का फायदा उठाते हुए पार्टी ने राज्यभर में फैले कार्यकताओं को दिन-रात सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।
 
पार्टी ने कार्यकर्ताओं से उनसे राज्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लगभग ढाई करोड़ लाभार्थियों और विशेष रूप से लगभग 50 से 60 लाख बीपीएल लाभार्थियों के घरों तक पैठ बनाने को कहा गया है।
 
पार्टी ने राज्य के सभी 51 हजार 844 बूथ के लिए पूरे 21 सदस्यों की बूथ अध्यक्ष और कार्यकारिणी बनाई थी। पार्टी की 48 हजार बूथ के लिये 21 सदस्यों की कार्यकारिणी है जबकि शेष बूथ कार्यकारिणी में 10 से 11 सदस्य हैं।
 
पार्टी ने हर कार्यकर्ता के एक -एक लाभार्थी के घर तक पैठ बनाने की रणनीति अपनाई है। पार्टी का अनुमान है कि इस तरह से वह कम से कम से कम डेढ़ करोड़ मतदाताओं तक गहरी पैठ बना सकती है। पार्टी आश्वस्त है कि यदि यह काम ठोस तरीके से हो जाता है, तो उसकी नैया पार लग सकती है।
 
पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने काफी पहले मतदाता सूची के अनुसार पन्ना प्रमुख बनाए थे। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान में अपनी यात्राओं के दौरान सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से विशेष रूप से मिले हैं और इनके फायदों के बारे में उनसे विस्तार से बात की है।
 
पार्टी को उम्मीद है कि भामाशाह स्वास्थ्य योजना, जल स्वावलंबन और उज्ज्वला जैसी योजनाओ से उसे निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। लाभार्थियों तक सीधे जुड़ने के लिए भामाशाह एप बनाई गई है। इस एप पर सभी योजनाओं  की जानकारी और उनके लाभ बताए गए हैं। पार्टी सरकारी योजनाओं के लाभर्थियों तक पहुंचने की हर कड़ी को जोड़ने में लगी है क्योंकि उसे उम्मीद है कि इससे वह अपने किले को बचा सकती है। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिसे समझ रहे थे 'MAGA Queen' वो निकली AI Girlfriend: UP के लड़के ने हजारों अमेरिकियों को कैसे बनाया 'महामूर्ख’?

उत्तर भारत में ‘Heat Dome’ का कहर: 45°C पार जाएगा पारा, जानें आपके शहर के लिए IMD का रेड अलर्ट!

ईरान युद्ध का असर, महंगे होंगे कंडोम, दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी ने 20-30% दाम बढ़ाने का किया ऐलान

ईरान में पिटने के बाद US का 'Dirty Game' शुरू, साइकलॉजिकल ऑपरेशंस से करेगा आपके दिमाग पर कंट्रोल!

वोटिंग के बीच सुवेंदू अधिकारी ने खेला हिंदू कार्ड, बोले- रोने लगी हिंदू शादीशुदा दीदी

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

LIVE: बंपर वोटिंग के बाद बंगाल में आज मोदी की 2 सभाएं, क्या करेंगे अमित शाह?

अमेरिका और ईरान में हार्मुज पर कंट्रोल की जंग, ट्रंप को युद्ध खत्म करने की जल्दी नहीं, क्या बोला ईरान?

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लगाई फटकार, IPS अफसर से मांगी माफी

अब हर छात्र पर डिजिटल नजर : ‘अपार प्लस’ से UP में 2.68 करोड़ आईडी जनरेट, योगी सरकार का एजुकेशन ट्रैकिंग मॉडल बना मिसाल

अगला लेख