Hanuman Chalisa

राजस्थान में इस बार 158 'करोड़पति' विधायक

Webdunia
शनिवार, 15 दिसंबर 2018 (18:39 IST)
जयपुर। राजस्थान की 15वीं विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित 199 विधायकों में से 158 'करोड़पति' हैं। साल 2013 के पिछले विधानसभा चुनाव में यह संख्या 145 थी।
 
 
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के 99 में से 82 विधायक, भाजपा के 73 में से 58 विधायक, बसपा के 6 में से 5 विधायक तथा 13 में से 11 निर्दलीय विधायक ऐसे हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति का मूल्य 1 करोड़ रुपए से अधिक बताया है।
 
आईटी रिटर्न में अपनी कुल संपत्ति घोषित करने वाले धनाढ्यों में परसराम मोरदिया (172 करोड़ रुपए), उदयल आंजना (107 करोड़ रुपए) व रामकेश (39 करोड़ रुपए) हैं, वहीं सबसे कम संपत्ति दिखाने वाले विधायकों में सबसे युवा विधायक राजकुमार रोत, मुकेश कुमार भाकर व रामनिवास गावरिया हैं।
 
रिपोर्ट के अनुसार 59 विधायकों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास से 12वीं पास तक दिखाई है जबकि 129 विधायकों की घोषित शैक्षणिक योग्यता स्नातक व इससे ऊपर है। 7 विधायकों ने खुद को सिर्फ साक्षर बताया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, कहा आपकी वजह से भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश

इंदौर समेत पूरे MP में साइबर ठगों का नया जाल, एक गलती पड़ सकती है भारी, ओटीपी फ्रॉड अलर्ट फीचर लॉन्च

22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जयपुर-कोलकाता में बाढ़ जैसे हालात

इंदौर में लॉ, इंजीनियरिंग स्‍टूडेंट और एमपी ऑनलाइन संचालक ने की आत्‍महत्‍या, लोन और डिप्रेशन बनी वजह

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

अगला लेख