sundarkand

राजस्थान में 20 लाख युवा करेंगे मताधिकार का प्रयोग, सबसे ज्यादा जयपुर व सबसे कम प्रतापगढ़ जिले में

Webdunia
सोमवार, 26 नवंबर 2018 (17:07 IST)
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में 18 से 19 वर्ष की उम्र के 20 लाख से ज्यादा युवा अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। प्रदेश में सबसे ज्यादा जयपुर जिले में 1 लाख 79 हजार 641 युवा मतदाता हैं, वहीं प्रतापगढ़ जिले में सबसे कम 19,001 युवा मतदाता हैं।
 
 
मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि 28 सितंबर को मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने का एक और मौका दिया गया था। इसके तहत नामांकन दाखिल करने से 10 दिन पहले (9 नवंबर) तक नाम जोड़ने का अवसर दिया गया।
 
अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव में 4 करोड़ 76 लाख 72 हजार 871 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें 2 करोड़ 48 लाख 46 हजार 295 पुरुष मतदाता और 2 करोड़ 28 लाख 26 हजार 329 महिला मतदाता हैं, जबकि 238 किन्नर मतदाता हैं। प्रदेश के कुल मतदाताओं में 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 20 लाख 29 हजार 680 युवा शामिल हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रमों के सफल संचालन से युवाओं में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के प्रति उत्साह बढ़ा है।
 
कुमार ने बताया कि जयपुर जिले में सर्वाधिक 1 लाख 79 हजार 641, जैसलमेर में 21 हजार 26, जालौर में 46 हजार 9, झालावाड़ में 43 हजार 386, झुंझनूं में 71 हजार 219, जोधपुर में 90 हजार 363, करौली में 55 हजार 299, कोटा में 60 हजार 481, नागौर में 93 हजार 737, पाली में 57 हजार 929, प्रतापगढ़ में 19 हजार 1, राजसमंद में 33 हजार 587, सवाई माधोपुर में 37 हजार 169, सीकर में 78 हजार 649, सिरोही में 25 हजार 152, टोंक में 39 हजार 121 और उदयपुर में 90 हजार 260 युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से जुड़े हैं।
 
इसी तरह अजमेर में 76 हजार 647, अलवर में 1 लाख 5 हजार 978, बांसवाड़ा में 53 हजार 562, बारां में 49 हजार 142, बाड़मेर में 70 हजार 747, भरतपुर में 88 हजार 310, भीलवाड़ा में 89 हजार 207, बीकानेर में 59 हजार 425, बूंदी में 36 हजार 409, चित्तौड़गढ़ में 47 हजार 719, चुरु में 66 हजार 508, दौसा में 52 हजार 591, धौलपुर में 54 हजार 61, डूंगरपुर में 37 हजार 635, श्रीगंगानगर में 49 हजार 885 और हनुमानगढ़ में 49 हजार 825 युवा मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

नवीनतम

'पूरा देश और पीएम मोदी आपके साथ हैं': निशु आजाद के मामले में भाजपा नेता का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

भारत चांद पर पहुंच गया लेकिन जाति व्यवस्था अभी भी जारी है: बॉम्बे हाईकोर्ट

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

जानिए कौन हैं MP के 20 साल के ‘बिट्टू तबाही’ और क्यों हो रही है इनकी तारीफ!

अगला लेख