Biodata Maker

राजस्थान में 4.74 करोड़ से अधिक मतदाता, 67 लाख बढ़े

Webdunia
शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (22:38 IST)
जयपुर। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। इसके अनुसार राज्य में कुल 4.74 करोड़ मतदाता हैं और यह संख्या पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 67.53 लाख अधिक है।
 
 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के अनुसार राज्य में कुल 4,74,79,402 मतदाता हैं। इनमें 2,47,60,755 पुरुष और 2,27,18,647 महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि 1,13,642 सर्विस मतदाता भी राज्य में हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान कुल 7,84,061 आवेदन फॉर्म नाम जुड़वाने के लिए प्राप्त हुए जिनमें से 7,60,288 आवेदन स्वीकार किए गए। उन्होंने बताया कि आवेदनों की पड़ताल और भौतिक सत्यापन के बाद कुल 7,91,320 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए।
 
उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 4,07,26,144 थी, वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद इस संख्या में 67.53 लाख से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
 
उन्होंने बताया कि राज्य में 99.99 प्रतिशत (4,74,75,110 मतदाता) फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्रधारक हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में जोड़े गए नए नामों के आधार पर मतदाता पहचान पत्र आगामी 10 दिनों में बना दिए जाएंगे। प्रदेश में कुल 51,796 मतदान केंद्र हैं जिनमें 9,490 शहरी तथा 42,306 ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं।
 
कुमार ने बताया कि मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद 5 विधानसभा क्षेत्रों जायल (नागौर), निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़), लुणकरनसर (बीकानेर), तिजारा (अलवर) तथा अजमेर उत्तर में मतदाताओं के प्रतिशत के हिसाब से सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है। मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने का काम विधानसभा चुनाव के नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि तक चलेगा लेकिन इसके लिए 1 जनवरी 2018 की अर्हता ही मान्य होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गेम की लत ने किया जिंदगी का गेम ओवर, आखिरी टास्‍क के बाद 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, सुसाइड में लिखी ये बात

संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अपनी जान देकर 20 मासूमों को 'जीवनदान' दे गई आंगनवाड़ी की 'यशोदा', ममता की मिसाल देखकर निकल आएंगे आपके आंसू

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब से शुरू हुई बहस अश्लील टिप्पणियों तक पहुंची, जानें क्या है पूरा विवाद

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: संसद में भारी हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गैस टैंकर हादसा: 25KM जाम में 31 घंटे फंसे डेढ़ लाख लोग, ऐसे खुला रास्ता

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में पीयूष गोयल की बड़ी भूमिका, जयशंकर ने खोले बातचीत के अंदरूनी पहलू

योगी सरकार में लौटा गुप्तारघाट का वैभव, 18.34 करोड़ की लागत से तीसरे चरण में हो रहा सौंदर्यीकरण, रावण वध, हनुमान व जटायु स्टेच्यू तैयार

हड्डियों की कमजोरी का इलाज अब शरीर के प्रोटीन से? भारतीय वैज्ञानिकों की नई खोज

अगला लेख