suvichar
✕

राजस्थान में सरकार बनाने के लिए निर्दलीयों के संपर्क में है कांग्रेस

Webdunia
बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (01:25 IST)
जयपुर। राजस्थान में सरकार के गठन में समर्थन देने के लिए कुछ निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सम्पर्क में है। कांग्रेस के बागी इन उम्मीदवारों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते हैं।
 

पार्टी के एक नेता ने बताया कि खंडेला से निर्दलीय विधायक महादेव खंडेला, दूदू से बाबूलाल नागर (दोनों पूर्व मंत्री) कांति प्रसाद सहित अन्य लोग गहलोत के सम्पर्क में हैं।
 
राज्य में 199 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं, जो बहुमत के 100 के आंकड़े से एक सीट कम है। चुनाव जीतकर आए निर्दलीय उम्मीदवार कांग्रेस की सरकार के गठन में समर्थन करेंगे।
 
चुनाव में भाजपा ने 73, बसपा ने 6, माकपा ने 2 और छह अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। 12 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी चुनाव में जीत दर्ज की है जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ में 200 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी

CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों की आज मुंबई कोर्ट में पेशी, शूटर्स तक पहुंचाए थे हथियार

फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार

अगला लेख