Hanuman Chalisa

मानवेंद्र ने कहा, वसुंधरा के खिलाफ चुनौती स्वीकार, किसी पद का दावेदार नहीं

Webdunia
शनिवार, 17 नवंबर 2018 (15:40 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ झालरापाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित किए गए मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि यह चुनौती उन्हें स्वीकार है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे मुख्यमंत्री या किसी दूसरे पद के दावेदार नहीं हैं।


उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मानवेंद्र ने कहा, राहुल गांधी और केंद्रीय चुनाव समिति ने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं उनका आभारी हूं। यह एक चुनौती है जिसे स्वीकार करता हूं। उन्होंने यह भी कहा, यह पहले से तय नहीं था। पार्टी की ओर से अचानक से मुझसे कहा गया।

मानवेंद्र ने कहा, मेरी इच्छा लोकसभा चुनाव लड़ने की थी और वह आज भी है लेकिन फिलहाल प़ार्टी ने यह जिम्मेदारी दी है जिसे मैं पूरी तरह निभाऊंगा। यह पूछे जाने पर कि क्या इस उम्मीदवारी के बाद वे भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हो गए हैं तो मानवेंद्र सिंह ने कहा, मैं किसी पद का दावेदार नहीं हूं। मेरी इच्छा किसी पद की नहीं है।

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 32 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें मानवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ झालरापाटन से चुनावी मैदान में उतारा है। मानवेंद्र पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे जसवंत सिंह के पुत्र हैं। वे सांसद रह चुके हैं। वे हाल में ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

नवीनतम

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

गुजरात के साणंद में 7,500 रुपए करोड़ के CG Semi सेमीकंडक्टर प्लांट से उत्पादन शुरू, जापान-मलेशिया को होगा चिप्स निर्यात

दिल्ली में झारखंड का डिजिटल विजन पेश करेंगे CM हेमंत सोरेन, AI पॉलिसी और रांची IT पार्क पर रहेगा फोकस

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

उत्तराखंड में शिक्षा और कौशल विकास को बड़ा बढ़ावा, CM धामी ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के नए एकेडमिक ब्लॉक का किया लोकार्पण

अगला लेख