Biodata Maker

भाजपा की रायशुमारी पूरी, पहली सूची अगले महीने आने की उम्मीद

Webdunia
सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (22:54 IST)
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी का काम सोमवार को पूरा कर लिया। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि उसके प्रत्याशियों की पहली सूची नवंबर महीने के पहले सप्ताह में आ जाएगी।
 
 
संसदीय मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने यहां कहा कि भाजपा आंतरिक लोकतंत्र में विश्वास करती है। इस प्रक्रिया में अलग-अलग दायित्व वाले लगभग 20,000 कार्यकर्ताओं ने अपनी राय दी है। इसी आधार पर आगे की रणनीति बनेगी। प्रत्याशियों की पहली सूची के संबंध में उन्होंने कहा कि रायशुमारी पूरी होने के बाद पूरे मामले पर अब चुनाव समिति में विचार होगा। उसके बाद संसदीय बोर्ड इस पर विचार करेगा।
 
पहली सूची नवंबर के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है, वहीं रायशुमारी के दूसरे चरण के तीसरे व अंतिम दिन सोमवार को जयपुर शहर व जयपुर देहात की कुल मिलाकर 27 सीटों के लिए कार्यकर्ताओं का 'फीडबैक' लिया गया। 3 दिन के इस चरण में पार्टी ने भरतपुर, अजमेर व जयपुर संभाग की 98 विधानसभाओं के लिए कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया। इसे केंद्रीय कमेटी के पास भेजा जाएगा, जो प्रत्याशी तय करते समय इस रायशुमारी को भी ध्यान में रखेगी।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पार्टी ने रणकपुर में 3 दिवसीय बैठक में राज्य के 4 संभागों की 102 विधानसभा सीटों के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की थी। उल्लेखनीय है कि राज्य की 200 सीटों के लिए मतदान 7 दिसंबर को होना है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

MP-UP Sahyog Sammelan:साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, सीएम डॉ. यादव ने कहा- एमपी में निवेश की अनंत संभावनाएं

Dailyhunt की पैरेंट कंपनी VerSe Innovation ने बोर्ड को किया मजबूत, P.R. Ramesh बने ऑडिट कमेटी के चेयरमैन

इंदौर में 19 पुलिसकर्मी सम्मानित: हत्या केस सुलझाने और ड्रग्स कार्रवाई में शानदार काम पर मिला पुरस्कार

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

अगला लेख