Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Rajasthan Voting : राजस्थान में 3 बजे तक 56.63 फीसदी मतदान, फतेहपुर में पथराव

Advertiesment
हमें फॉलो करें rajasthan voting
, शनिवार, 25 नवंबर 2023 (13:01 IST)
Rajasthan voting : राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव-2023 में रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
rajasthan voting
गहलोत ने अपने सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में स्थित मतदान केन्द्र पर परिवार के साथ अपना मत डाला। इस अवसर पर उनकी पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्र वैभव गहलोत, पुत्रवधु हिमांशु गहलोत ने भी अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद गहलोत ने मीडिया से कहा कि प्रदेश में जो माहौल हैं उससे लगता है कि हमारी सरकारी बनेगी।
rajasthan voting
दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में अपने मत का उपयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं को मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
rajasthan voting
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर में महात्मा गांधी रेजिडेंसी सी स्कीम बूथ पर अपना मतदान किया। वे टोंक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
rajasthan voting
जयपुर के विद्याधरनगर से चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद दिया कुमारी ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 95 पर अपना मत डाला।
 
rajasthan voting
राजस्थान भाजपा अध्‍यक्ष सीपी जोशी ने चित्तोड़गढ़ के एक बूथ पर किया मतदान।

राजस्थान में 3 बजे तक 56.63 फीसदी मतदान। फतेहपुर में बाल सेवा सदन बूथ पर पथराव... पथराव के चलते वोटिंग रोकी गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनाव आयोग के फैसले से तेलंगाना के 70 लाख किसानों को राहत