क्या राजस्थान की महिलाएं नहीं हैं सम्मान की हकदार, राज्यवर्धन राठौड़ का प्रियंका गांधी से सवाल

Webdunia
बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 (14:22 IST)
Rajasthan election news : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ ने बुधवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए पूछा कि राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर वह क्यों नहीं बोलतीं? क्या राजस्थान की महिलाएं कांग्रेस पार्टी के लिए सम्मान की पात्र नहीं हैं?
 
राठौड़ ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'प्रियंका गांधी आज राजस्थान आ रही हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि राजस्थान में जब महिलाओं के खिलाफ अपराध होता है तो वह क्यों नहीं बोलतीं?'
 
उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ करीब 2 लाख अपराध हुए हैं और कांग्रेस की ‘राजनीतिक पर्यटन डिवीजन’ इसे कैसे भूल गई।

<

LIVE : भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद श्री @Ra_THORe की प्रेस कॉन्फ्रेंस।#झूठी_कांग्रेस_झूठी_प्रियंका https://t.co/WSykYfT8uc

— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) October 25, 2023 >भाजपा नेता ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। जयपुर ग्रामीण से सांसद राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के शासन में कम से कम 350 किसानों ने आत्महत्या की और करीब 19,422 किसानों की जमीनें नीलाम हुई हैं। राठौड़ ने यह भी कहा कि कांग्रेस के राज में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हुई और पेपर लीक हुए।
 
प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को कांग्रेस शासित राजस्थान के झुंझुनू में जनसभा करने वाली हैं। उन्होंने गत शुक्रवार को दौसा में जनसभा की थी।
 
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More