Hanuman Chalisa

रेलवे सुविधाओं में सुधार नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण

Webdunia
गुरुवार, 26 फ़रवरी 2015 (19:19 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेल नेटवर्क को देश की अर्थव्यवस्था हृदय में जीवनदायी रक्त संचारित करने वाला बताते हुए रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि पिछले कुछ दशकों में रेलवे सुविधाओं में ज्यादा सुधार नहीं हुआ।
प्रभु ने लोकसभा में गुरुवार को रेल बजट पेश करते हुए कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का एक मूलभूत कारण यह है कि रेलवे में लंबे समय से लगातार कम निवेश हुआ है जिसके कारण भीड़भाड़ बढ़ी है और क्षमता का अतिदोहन हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप रेलवे की क्षमता बढ़ाने का कार्य प्रभावित होता है, संरक्षा प्रभावित होती है और प्रदान की जाने वाली सेवा का स्तर गिरता है जिसके कारण मनोबल में गिरावट आती है, कार्यकुशलता घटती है, माल और यात्री यातायात ईष्टतम से कम रहता है और वित्तीय संसाधन कम होते हैं।
 
रेलमंत्री ने कहा कि इसके चलते पुन: निवेश की तंगी का दुष्चक्र बनता है और इस दुष्चक्र की समाप्ति की जानी चाहिए। एक बार ऐसा हो जाने से अर्थव्यवस्था को अत्यधिक लाभ होगा, बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी, समाज के गरीब तबकों सहित सभी नागरिकों के लिए बेहतर संपर्क व्यवस्था उपलब्ध होगी, लागतें कम होंगी और उन्नत प्रतिस्पर्धा होगी।
 
उन्होंने कहा कि रेलवे में निवेश बढ़ने से शेष अर्थव्यवस्था में भी गुणात्मक प्रभाव पड़ेगा और गरीबों के लिए अधिक रोजगार सृजित होंगे, साथ ही पर्यावरण को बनाए रखने और भावी पीढ़ियों के हित के लिए भी भारतीय रेल में निवेश जरूरी है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

निपुण भारत मिशन को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार, मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

शिक्षा में नवाचार करने वाले अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की चयन प्रक्रिया

Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में लपटों का तांडव, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने फायर विभाग के अफसरों को फटकारा, कैसी लगी आग, सामने आया कारण