khatu shyam baba

रेलयात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 138

Webdunia
गुरुवार, 26 फ़रवरी 2015 (16:45 IST)
नई दिल्ली। रेलयात्रियों की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार ने गुरुवार को 24 घंटे काम करने वाला एक देशव्यापी हेल्पलाइन नंबर 138 शुरू किए जाने की घोषणा की। साथ ही सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए एक टोल फ्री नंबर 182 भी तय किया गया है।
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने लोकसभा में वर्ष 2015-16 के अपने रेल बजट भाषण में कहा कि यात्रियों  की समस्याओं का वास्तविक समय के आधार पर निराकरण करने के लिए अखिल भारतीय स्तर पर  एक हेल्पलाइन नंबर काम करना शुरू कर देगा। इसका नंबर 138 होगा और यह 24 घंटे काम  करेगा। उन्होंने बताया कि यात्री रेलगाड़ी से ही कॉल करके इस संबंध में इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा  सकते हैं।
 
सुरेश प्रभु ने कहा कि इसके अलावा हमने सुरक्षा से संबंधित शिकायतों को प्राप्त करने के लिए एक  टोल फ्री नंबर 182 निर्धारित किया गया है। रेलवे अपनी महिला यात्रियों की सुरक्षा में वृद्धि करने के  लिए निर्भया निधि से संसाधनों का उपयोग करेगी। रेलमंत्री ने कहा कि रेलवे शिकायतों का समाधान करने के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन भी  विकसित किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि हमारा इरादा है कि 1 मार्च 2015 से उत्तर रेलवे पर एक पायलट परियोजना के  रूप में इस सुविधा को शुरू किया जाए। इसके बाद प्राप्त अनुभव तथा यात्रियों से प्राप्त फीडबैक के  आधार पर इस सुविधा को तुरंत सभी रेलों में शुरू किया जाएगा। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी

मिल्क प्रोक्योरमेंट से आत्मनिर्भर बनीं UP की साढ़े 3 लाख महिलाएं, दुग्ध व्यवसाय से तरक्की में देश में पहले स्थान पर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने वीर बच्चों को किया सम्मानित, प्रशंसा कर समाज के लिए बताया प्रेरक

गोरक्षा व गो-आश्रय आत्मनिर्भरता में योगदान देने वाली विभूतियां होंगी सम्मानित : योगी आदित्यनाथ

घरेलू हवाई सेवा को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने हटाई किराए की सीमा, अब एयरलाइंस तय करेंगी किराया