Hanuman Chalisa

मुलायमसिंह ने की रेल बजट की सराहना

Webdunia
गुरुवार, 26 फ़रवरी 2015 (18:56 IST)
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को रेल बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें नई रेलगाड़ियों की घोषणा जैसे लोकप्रिय उपायों से बचा गया है और रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने पिछले बजट में शुरू की गई परियोजनाओं को पूरा करने पर ध्यान देकर अच्छा कदम उठाया है।
 
भाजपा सरकार के लिए यह राहत की बात हो सकती है कि मुलायम सिंह ने बजट की आलोचना करने की बजाय इसके कुछ उपायों की सराहना की है, क्योंकि सरकार के इस पहले पूर्ण रेल बजट पर विपक्षी पार्टियों के साथ शिवसेना जैसे सहयोगी दलों का रुख सकारात्मक नहीं रहा।
 
संसद भवन परिसर में बात करते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि बढ़िया काम हुआ है। उन्होंने (प्रभु ने) नई योजनाओं का ऐलान नहीं किया और पिछले उपायों को अमली जामा पहनाने पर जोर देने की बात कही। अगर वे ऐसा करने में सफल रहते हैं तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी।
 
उन्होंने कहा कि पिछले बजटों में रेलमंत्रियों ने जो घोषणाएं की थीं, उनमें से कुछ तो पिछले 15 साल से लंबित हैं। हालत यह है कि जमीन का अधिग्रहण तो कर लिया गया है, लेकिन परियोजना नहीं बन पाई है।
 
उन्होंने कहा कि मैं बजट घोषणाओं से संतुष्ट हूं। कांग्रेस द्वारा बजट की आलोचना करने के बारे में उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या वे इस बात से नाखुश हैं कि उनके राज्य उत्तरप्रदेश के लिए किसी नए प्रस्ताव का ऐलान नहीं किया गया है, उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य के साथ हमेशा भेदभाव होता रहा है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

नवीनतम

UP News : ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत, अक्टूबर से बड़े स्तर पर शुरू होगा सड़क मरम्मत अभियान, पेयजल योजनाओं के बाद होंगी सड़कें दुरुस्त

UP Textile Conclave 2026 : यूपी में बड़े निवेश के लिए उद्योग जगत उत्साहित, रामकी समूह के चेयरमैन ने CM योगी की नीतियों को सराहा

बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

योगी सरकार की नीतियों से वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर : सचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन