Hanuman Chalisa

प्रधानमंत्री बोले- रेल बजट ऐतिहासिक

Webdunia
गुरुवार, 26 फ़रवरी 2015 (19:58 IST)
नई दिल्ली। रेल बजट को ‘भविष्योन्मुखी और यात्री केंद्रित’ करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि यह ऐतिहासिक है, क्योंकि इसमें डिब्बों एवं गाड़ियों पर चर्चा करने की बजाए व्यापक रेलवे सुधार का खाका पेश किया गया है।
रेलमंत्री सुरेश प्रभु के लोकसभा में पेश रेल बजट की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रेल बजट भविष्योन्मुखी और यात्री केंद्रित बजट है जिसमें स्पष्ट दृष्टि और उसे हासिल करने की निश्चित योजना का मिश्रण है।
 
उन्होंने कहा कि रेलवे के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है, जब डिब्बों और ट्रेनों पर चर्चा करने से अलग रुख अपनाते हुए व्यापक रेलवे सुधार पर चर्चा की गई है। उल्लेखनीय है कि इस बार के रेल बजट में नई गाड़ियों की घोषणा नहीं की गई है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं खासतौर से इसलिए प्रसन्न हूं कि पहली बार प्रौद्योगिकी उन्नयन और रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए एक ठोस दृष्टि रखी गई है। 
 
उन्होंने कहा कि रेल बजट ने रेलवे को भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रमुख संचालक और भारत की प्रगति में प्रभुख भूमिका निभाने का एक स्पष्ट खाका पेश किया है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि रेल बजट 2015 में आम आदमी, रफ्तार बढ़ाने, सेवा और सुरक्षा सभी को एक पटरी पर लाकर उन पर ध्यान केंद्रित किया गया है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में ममता सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कार्यकर्ता की हत्‍या पर बोले- TMC का चल रहा गुंडा राज, नहीं झुकेगी कांग्रेस...

दबाव में नहीं आएगा तेहरान, धमकियों के आगे नहीं झुकेगा, अमेरिका से वार्ता पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, विवाद पर दी यह सफाई,जानिए क्‍या है मामला?

पवन खेड़ा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती, क्‍या बच पाएंगे गिरफ्तारी से?

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला? 4 बार मौत को दे चुके हैं मात, कौन था हमलावर, ईरान का हाथ या फिर और कोई चाल, क्या बोली सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का बड़ा अभियान: हर कार्यस्थल बनेगा महिलाओं के लिए सुरक्षित, ‘POSH’ कानून पर खास फोकस

बंगाल को अब TMC से मुक्ति दिलाने का समय, बुलडोजर बाबा की झलक के लिए उमड़े लोग

9 बजे खाई बिरयानी, 1 बजे खाया तरबूज, एक रात में पूरा परिवार खत्म, Maharashtra की घटना ने चौंकाया

AAP vs Raghav Chadha : ‘टॉक्सिक’ आरोप पर AAP का तंज ‘शादी भी इसी पार्टी की वजह से हुई’

भीषण गर्मी में ‘इंसानियत की छांव', दुकानदार ने बेजुबानों के लिए खोले दरवाज़े [VIDEO]