sundarkand
✕

नरेन्द्र मोदी हैं तो रेलवे का पुनर्जन्म भी होगा...

Webdunia
गुरुवार, 26 फ़रवरी 2015 (19:01 IST)
नई दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए गुरुवार को कहा कि जब इतनी 'स्ट्रांग पोलिटिकल विल' वाले व्यक्ति का नेतृत्व हो तो फिर रेलवे का पुनर्जन्म क्यों नहीं हो सकता?
प्रभु ने 2015-16 के लिए लोकसभा में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में रेल बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने समृद्ध राष्ट्र के स्वप्न में नई चेतना जगाते हुए सभी भारतीयों में गर्व की भावना जागृत की है।
 
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर मैं उनके प्रति आभार प्रकट करना चाहूंगा जिन्होंने रेलवे के माध्यम से, जो उनकी प्राथमिकता है, मुझे भारत की जनता की सेवा करने का अवसर प्रदान किया है। प्रधानमंत्रीजी ने सुशासन के सिद्धांत को प्रतिपादित किया जब उन्होंने कहा कि सरकार गरीब के कल्याण के लिए नहीं है, तो उस सरकार का क्या लाभ है।
 
रेलमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें प्रेरणादायी उद्देश्य की चुनौती देते हुए कहा है कि गरीबी उपशमन का समय चला गया है और गरीबी उन्मूलन का युग आ गया है। भारतीय रेलवे ऐतिहासिक मिशन में अपनी भूमिका निभाएगी।
 
मोदी की ओर मुखातिब होते हुए रेलमंत्री ने कहा कि... भारतीय रेलवे को एक भेंट मिलनी चाहिए कि परिस्थिति बदल सकती है, रास्ते खोजे जा सकते हैं, इतना बड़ा देश, इतना बड़ा नेटवर्क, इतने सारे संसाधन, इतनी विशाल मानव शक्ति, इतनी ‘स्ट्रांग पोलिटिकल विल’, तो फिर क्यों नहीं हो सकता, रेलवे का पुनर्जन्म...? (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

नवीनतम

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा