Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंजाब चुनाव : 2 सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं सीएम चन्नी, जल्द जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली सूची

Advertiesment
Punjab election
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर ली है। इसे जल्द ही जारी किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 2 सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं।
 
गुरुवार देर रात केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की मीटिंग में पंजाब की 78 सीटों पर चर्चा हुई। अधिकतर सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई है। हालांकि सीएम पद को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू और सीएम चन्नी में मतभेद बने हुए हैं। 
 
काग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दोनों पर ट्वीट कर चन्नी और सिद्धू दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'पंजाब को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जिसके पास चुनौतियों का समाधान हो और कठिन फैसले लेने की क्षमता हो. पंजाब को ऐसे गंभीर लोगों की जरूरत है जिनकी राजनीति सोशल इंजीनियरिंग, मनोरंजन, मुफ्तखोरी की ना हो और जो लगातार चुनावों में लोगों द्वारा खारिज किए गए शासकों के पसंदीदा न हों।'
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब में 14 फरवरी को 1 चरण में मतदान होगा। वोटों की गणना 10 मार्च को की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अरविंद केजरीवाल क्या तब पंजाब में सिख उम्मीदवार नहीं उतारेंगे?