Hanuman Chalisa

मोदी सपने बेचते हैं, केजरीवाल झूठ का कारोबार करते हैं : कांग्रेस

Webdunia
शनिवार, 28 जनवरी 2017 (08:44 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उपहास उड़ाया। पार्टी ने कहा कि जहां मोदी 'सपने बेच रहे हैं' वहीं केजरीवाल भी 'सपनों के सौदागर' हैं, जो झूठ और झूठे वादों का कारोबार करते हैं।
 
कांग्रेस प्रवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा, 'जहां तक अरविंद केजरीवाल का सवाल है तो वह मोदी से एक कदम आगे हैं। जहां एक सपने बेच रहा है तो दूसरा सपनों का सौदागर है। वे झूठ बोलने, अफवाह फैलाने और झूठे वादे करने में पारंगत हैं।'
 
पंजाब के लोगों के लिए केजरीवाल के मुफ्त की रेवड़ियों की घोषणा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर यह भारत में होना है कि देश राजनैतिक झूठ से आगे बढ़ता है तो वे पारंगत हैं। मोदी पर हमला करते हुए सिब्बल ने कहा कि यहां तक कि प्रधानमंत्री भी पंजाब में कह रहे हैं कि देश में ड्रग्स की कोई समस्या नहीं है।
 
उन पर निशाना साधते हुए सिब्बल ने कहा, 'भारत के लोग नहीं जानते हैं। जो बात मोदी जानते हैं वो पंजाब के लोग भी नहीं जानते हैं। मोदी जानते हैं कि पंजाब में कोई ड्रग की समस्या नहीं है। मोदी जानते हैं, लेकिन पंजाब के लोग नहीं जानते हैं। यह सर्वाधिक दुर्भाग्यपूर्ण है---तमाम बुद्धिमत्ता मोदी से आती है। जो वह कहते हैं वह सच है।' (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

War Lockdown in India 2026 : क्या सच में लगने वाला है देशव्यापी लॉकडाउन? वायरल PDF का सरकार ने बताया सच

Assam Assembly Elections 2026 : PM मोदी और प्रियंका गांधी के बीच तीखी जुबानी जंग

केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

ट्रंप के 'फेवरेट' फील्ड मार्शल असीम मुनीर : क्या पाकिस्तान की 'हाई-स्टेक' कूटनीति रोक पाएगी मिडिल ईस्ट का महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

Ceasefire : ईरान ने ठुकराया डोनाल्ड ट्रम्प का दावा, युद्ध रोकने की खबरों को बताया 'झूठ' और 'बेबुनियाद'

योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! स्किल मिशन में 99 हजार ट्रेनिंग लक्ष्य तय, अब 30 दिन में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र

यूपी फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट बनेगा ग्लोबल सुरक्षा कवच, AI और डीपफेक के खतरों पर लगेगा ब्रेक

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव, 26 अप्रैल को मतदान और 28 को नतीजे, आज से आचार संहिता लागू

चंड़ीगढ़ BJP Headquarters के बाहर धमाका, हैंड ग्रेनेड लेकर भागता दिखा संदिग्ध

अगला लेख