suvichar

पंजाब में चुनाव से चार दिन पहले धमाका, छह की मौत

Webdunia
बुधवार, 1 फ़रवरी 2017 (10:31 IST)
बठिंडा। पंजाब की मौड़ मंडी में कांग्रेस उम्मीदवार के रोड शो के नजदीक एक कार में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य जख्मी हो गए जबकि पुलिस ने इसके आतंकवादी घटना होने से इंकार नहीं किया है। पंजाब में चार फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
 
पुलिस ने बताया कि मौड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हरमिंदर सिंह जस्सी की जनसभा के तुरंत बाद रात साढ़े आठ बजे विस्फोट हुआ। जस्सी सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के रिश्तेदार हैं।
 
पंजाब के पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने बताया, 'प्रारंभिक जांच के बाद आतंकवाद की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन विशेषज्ञ ही विस्फोट के कारण बता सकते हैं।'
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह चोरी की कार थी और इस पर दोपहिया वाहन का पंजीकरण नंबर था। वाहन का चेसिस नंबर भी हटा दिया गया था। उन्होंने बताया कि यह गैस से नहीं चल रही थी।
 
पुलिस ने कहा, 'कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। विस्फोट स्थल के नजदीक एक जला हुआ प्रेशर कुकर भी देखा गया।' अरोड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ से फोरेंसिक टीम सुबह बठिंडा पहुंचेगी और मामले की जांच करेगी।
 
बठिंडा के उपायुक्त घनश्याम थोरी ने बताया, 'मारूति कार में हुए विस्फोट में छह राहगीर मारे गए। घटना में छह लोग जख्मी हुए हैं। उनमें से दो 50 फीसदी जले हुए हैं और उन्हें फरीदकोट के अस्पताल में भेजा गया है। दो अन्य लोग 15 से 20 फीसदी जख्मी हुए हैं और उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
 
थोरी ने सेना से बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर भेजने का आग्रह किया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और जिला प्रशासन तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी वहां स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार की रैली खत्म होने के बाद विस्फोट हुआ।
 
पंजाब पुलिस के आईजी (बठिंडा जोन) नीलाभ किशोर ने कहा कि जांच प्रारंभिक चरण में है इसलिए विस्फोट के कारणों के बारे में कुछ कहना कठिन है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर की क्राइम कथा : पॉवर बढ़ाने वाली दवा खाकर हैवान बन गया था पीयूष, चोरी-छिपे शादी की, मंगलसूत्र भी पहनाया

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव 16 मार्च को, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, 11 माह में दूसरी बार बनीं मां, अब बच्चों की नागरिकता कानूनी पेंच

इंदौर की 5 वर्षीय जियाना कटारिया ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 28 सेकंड में हल कीं 5 सुडोकू पहेलियाँ

गुजरात में अब महिलाएं कर सकेंगी नाइट शिफ्ट, सरकार ने बढ़ाए काम के घंटे, सर्वसम्मति से पारित हुआ विधेयक

अगला लेख