ramcharitmanas

अरविन्द केजरीवाल बोले, चुनाव आयोग बेहया और रीढ़विहीन

Webdunia
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर तेज हमला करते हुए उसे रीढ़विहीन करार दिया है और कहा कि उसने पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। 
केजरीवाल ने शनिवार को कई ट्वीट किए जिनमें चुनाव आयोग को निशाना बनाया गया। उनकी यह नाराजगी पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आज हो रहे मतदान के संबंध में टेलीविजन और सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान और मतदान केन्द्रों में कथित रूप से पार्टी चुनाव चिह्न के साथ लोगों के प्रवेश करने की खबरों पर जान पड़ती है। केजरीवाल चुनाव आयोग की ओर से गोवा में रैली के दौरान उनकी टिप्प्णी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पहले से ही खफा थे।
आप संयोजक ने ट्वीट कर कहा, यह पूरी तरह शर्मनाक और रीढ़विहीन चुनाव आयोग है। चुनाव आयोग ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के समक्ष पूर्णत: समर्पण कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, जैसे मोदीजी ने आरबीआई का बेड़ा गरक कर दिया, वैसे ही अपने चमचों को बैठाकर मोदीजी ने ईसी का भी बेड़ा गरक कर दिया।   
  
नोटबंदी को लेकर भी केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि सरकार की यह योजना कालेधन को नियंत्रित पूरी तरह असफल रही। उन्होंने कहा, मोदीजी ने कहा था कि नोटबंदी से कालेधन पर लगाम लग जाएगी, लेकिन पंजाब और गोवा में खुलेआम पैसा बांटा गया, तो नोटबंदी का क्या इस्तेमाल हुआ? (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

नवीनतम

नॉनवेज पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान से सुलगा बंगाल: दुर्गा पूजा में मछली-मटन परंपरा है या 'पाखंड'? बैकफुट पर आई BJP

NSE के IPO का साइज हुआ कम, अब इतने करोड़ रुपये का होगा इश्यू

बैंक स्ट्राइक से सितंबर में बिगड़ सकता है कामकाज का शेड्यूल, जानिए कब-कब हड़ताल पर हैं कर्मचारी

गुजरात विधानसभा में अत्याधुनिक पोर्टेबल अस्पताल 'BHISHM Cube-R300' की प्रदर्शनी, महज 12 मिनट में होता है तैयार

बिना बीज के खिलते हैं रहस्यमयी फूल, जानिए हनोल के महासू देवता मंदिर की खास बातें

अगला लेख