Punjab 2012 %e0%a4%8f%e0%a4%95 %e0%a4%b5%e0%a5%8b%e0%a4%9f %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%a4 15 %e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0 112012400273_1.htm

ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक वोट की कीमत 15 हजार!

Advertiesment
पंजाब विधानसभा चुनाव
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख ने मंगलवार को यहां आरोप लगाया कि पंजाब के मालवा क्षेत्र में एक एक वोट की कीमत 15-15 हजार रुपए है।

दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख परमजीतसिंह सरना ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सूबे के मालवा इलाके में वोटों की खरीद-फरोख्त हो रही है और एक वोट की कीमत 15 हजार रुपए है।

यह पूछे जाने पर कि मालवा के किस विधानसभा क्षेत्र चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर ऐसा किया जा रहा है तो सरना ने कहा कि इस बात से सभी अवगत हैं। हालांकि जोर देने पर उन्होंने केवल दो विधानसभा सीटों का नाम लिया। सरना ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की सीट लंबी और उपमुख्यमंत्री की सीट जलालाबाद में वोटों की खरीद-फरोख्त चल रही है।

चुनाव आयोग में शिकायत किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं धार्मिक संगठन का प्रमुख हूं। इस बारे में शिकायत करने का काम राजनीतिक दलों का है। राजनीतिक दलों को इस बारे में निर्वाचन आयोग को लिखना चाहिए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi