biodatamaker

आम बजट 2019-20 के मुख्य बिन्दु...

Webdunia
बुधवार, 12 जनवरी 2022 (18:46 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में मोदी सरकार 2 का पहला बजट पेश किया। आम बजट 2019-20 के मुख्य बिन्दु...

- भाजपा अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में शुक्रवार को पेश आम बजट को नए भारत को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच को परिलक्षित करने वाला बजट करार दिया।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट गरीब और किसान को पॉवर हाउस बनाएगा। इसमें भावी पीढ़ी की चिंता की गई है।
- 1 साल में 1 करोड़ से ज्यादा नकद निकालने पर लगेगा 2 प्रतिशत टीडीएस। 
- अमीरों पर बढ़ा टैक्स। 2 से 5 करोड़ की टैक्सेवल इनकम पर 3 प्रतिशत ज्यादा लगेगा टैक्स। 5 करोड़ से ज्यादा पर लगेगा 7 फीसदी टैक्स। 
- 2 करोड़ तक की आय पर टैक्स में कोई बदलाव नहीं। 
- 2018-19 में प्रत्यक्ष कर संग्रह 78 प्रतिशत बढ़कर 11.37 लाख करोड़ हुआ। पहले 6.38 लाख करोड़ था। 
- इलेक्ट्रिक कारों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। कार लोन दिया तो 1.5 लाख की टैक्स में छूट। 
- स्टार्ट अप को एंजेल टैक्स पर भारी राहत। 
- ई वाहन खरीदने पर छूट का लाभ मिलेगा।
- 20 रुपए का नया सिक्का जारी किया जाएगा। 
- 1, 2, 5 और 10 रुपए के भी नए सिक्के जारी होंगे। 
- सरकारी बैंकों को मिलेंगे 70 हजार करोड़ रुपए
- एनपीए एक लाख करोड़ कम हुआ। 
- बैंकिंग में सफाई के अच्छे नतीजे सामने आए। 
- सरकारी बैंकों को 70 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे। 
- देश में सरकारी बैंक अब 8 रह गए हैं। 
- जनधन खातों में महिलाओं को 5 हजार का ओवर ड्रॉफ्ट। 
- दाल उत्पादन में देश आत्मनिर्भर बनेगा। 
- गांधी पीडिया से गांधी के विचारों को बढ़ाएंगे। 
- 2 अक्टूबर तक भारत खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा। 
- 1.95 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य। 
- खेल विकास के लिए बोर्ड बनाएंगे। 
- मेट्रो रेल परियोजनाओं में निजी भागीदारी देने का प्रस्ताव
- कृषि क्षेत्र में निजी निवेश पर सरकार का ध्यान। 
- 2014 से 9.6 करोड़ शौचालय बनाए गए। 
- 5.6 लाख गांव खुले में शौच से मुक्त हुए। 
- जीरो बजट कृषि की ओर लौटेंगे।
- पिछले 1000 दिनों में हर दिन 130-135 किलोमीटर हाईवे बन रहे हैं।
- पीपीपी से यात्री सुविधा और रेलवे ट्रैक बनेंगे। पीपीपी मॉडल से पैसे आएंगे।
- बिजली के लिए वन नेशन, वन ग्रिड योजना। सभी राज्यों को ग्रिड से बिजली मिलेगी। 
- गंगा नदी पर कारगो 4 गुना बढ़ाने का लक्ष्य।
- गांव, गरीब और किसान सरकार की सभी कार्यक्रमों का केन्द्र बिन्दु।
- बीमा में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश होगा। 
- मीडिया, विमानन और बीमा क्षेत्र में एफडीआई बढ़ाने का प्रस्ताव।
- नेशनल हाईवे ग्रिड पर भी काम कर रहे हैं। 
- छोटे उद्योंगो को 59 सेकंड में 1 करोड़ के लोन की व्यवस्था
- सरकारी विभागों की जमीन का इस्तेमाल।
- राज्यों से बात करके बाधाएं दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

SpaceX Rocket Moon Crash : 8,700 Kmph की रफ्तार से चांद से टकराया SpaceX रॉकेट का हिस्सा, वैज्ञानिकों ने टेलीस्कोप से रखी नजर, देखें Video

Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

भारत आ रहा किम कार्दशियन का ब्रांड ‘स्किम्स’, दिल्ली-मुंबई में खुलेंगे पहले स्टोर

अगला लेख