Dharma Sangrah

आम बजट 2016-17 के मुख्य बिन्दु...

Webdunia
मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (14:03 IST)
तत्कालीन वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा लोकसभा में पेश 2016-17 के बजट की मुख्य बातें इस प्रकार हैं-

महंगा : सर्विस टैक्स बढ़ाकर सरकार ने एक तरह सेवा से जुड़ी सभी चीजें महंगी कर दी हैं। सर्विस टैक्स अब 14.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा सभी तरह की बीमा पॉलिसी, सिनेमा, केबल, रेस्टोरेंट में खाना, कारें, सिगरेट, सिगार, गुटखा, कोयला, सोने और हीरे के आभूषण महंगे हो गए हैं।

सस्ता : सरकार ने लोगों को ज्यादा राहत नहीं दी है। 50 लाख तक घर पर ब्याज में छूट, विकलांगों के सहायक उपकरण, डायलिसिस उपकरण सस्ते मिलेंगे। 
*व्यक्तिगत आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं।
*देश में कालाधन रखने वालों के लिए कर-कानून अनुपालन के लिए 4 माह का अवसर। उन पर लगेगा 45 प्रतिशत का कर और ब्याज।
*5 लाख रुपए से कम की आय वाले आयकरदाताओं को राहत। धारा 87 एक के तहत छूट की सीमा 2,000 रुपए से बढ़ाकर 5,000 रुपए की गई।
*पहला घर खरीदने वालों को 35 लाख रुपए तक के ऋण पर 50,000 रुपए की अतिरिक्त कटौती मिलेगी। घर की कीमत 50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
*2017-18 तक राजकोषीय घाटा सकल घरेल उत्पाद के 3 प्रतिशत पर रखने का लक्ष्य।
*2015-16 में राजकोषीय घाटे का लक्ष्य 3.9 प्रतिशत। 2016-17 में यह 3.5 प्रतिशत होगा।
*2015-16 में राजस्व घाटा 2.8 प्रतिशत।
*2015-16 में चालू खाते का घाटा 14.4 अरब डॉलर या जीडीपी के 1.4 प्रतिशत पर।
*आधार कार्यक्रम को सांविधिक दर्जा।
*बुनियादी ढांचा परिव्यय 2.21 लाख करोड़ रुपए।
*किसान कल्याण के लिए 35,984 करोड़ रुपए। 5 साल में सिंचाई पर 86,500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
*नाबार्ड के तहत 20,000 करोड़ रुपए का सिंचाई कोष बनाया जाएगा।
*गरीबों को एलपीजी कनेक्शन के लिए 2,000 करोड़ रुपए। महिलाओं के लिए एमपीजी कनेक्शन की योजना।
*स्टैंडअप इंडिया के लिए 500 करोड़ रुपए का आवंटन।
*सड़कों और राजमार्गों के लिए 55,000 करोड़ रुपए का आवंटन। करमुक्त बांड जारी कर सकता है एनएचएआई।
* स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करेगी सरकार। 
* कमजोर वर्गों के लिए तीन स्कीम।
* विदेशी मुद्रा भंडार 350 बिलियन डॉलर। 
* हम चुनौतियों को अवसर के रूप में देखते हैं। 
* आर्थिक स्थिति के लिए काम करना होगा। 
* घरेलू बाजार पर निर्भर रहना होगा।
* वन रैंक वन पेंशन के कारण अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
* जीडीपी बढ़कर 7 .6 फीसदी हुई। हमारी वैश्विक मजबूत है। 
* आम बजट से पहले कैबिनेट की बैठक।
*  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे।
* संसद पहुंचे जेटली, थोड़ी देर में पेश करेंगे बजट।
* बजट कॉपी संसद पहुंची, 11 बजे पेश होगा बजट।
* बजट से पहले लाल निशान में खुला शेयर बाजार। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट।
* बजट कॉपी के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे अरुण जेटली।
* राष्ट्रपति से लेंगे बजट की मंजूरी।
* टैक्स सीमा में 50 हजार की वृद्धि संभव।
* किसानों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को जेटली के बजट से भारी उम्मीद।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

AI समिट में रोबो डॉग को लेकर बवाल — गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एक्सपो एरिया से हटाया गया

LIVE: जगदीश देवड़ा ने पेश किया मध्यप्रदेश का बजट, जानिए क्या है खास

Weather Update : मौसम ने फिर ली करवट, पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

महाराष्ट्र में मुस्लिमों का 5% आरक्षण खत्म, सरकार ने जारी किया नया प्रस्ताव

न्यूक्लियर वार्ता फेल: अमेरिका–ईरान टकराव बढ़ा, मिडिल ईस्ट में जंगी तैनाती से तनाव चरम पर