Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ये हैं महाकुंभ 2025 में अब तक के वायरल चेहरे, जानिए क्यों किया लोगों को आकर्षित

Advertiesment
हमें फॉलो करें महाकुंभ 2025

WD Feature Desk

, शनिवार, 18 जनवरी 2025 (14:17 IST)
Mahakumbh 2025 viral personalities: प्रयागराज महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से प्रयागराज में किया जा रहा है जहां   संस्कृति, आध्यात्म और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। अब तक इस मेले में कई ऐसे पल हुए जिन्होंने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचा। IITian बाबा से लेकर हर्षा रिछारिया तक, कई लोगों ने सुर्खियां बटोरीं। स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पवेल जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की उपस्थिति ने भी इस मेले को और खास बनाया। आइये जानते हैं प्रयागराज महाकुंभ में अब तक के चर्चित चेहरों के बारे में।  

महाकुंभ 2025


इंजीनिअर बाबा
महाकुंभ में इंजीनिअर बाबा आकर्षण का केंद बने। IIT मुंबई से एरोस्पेस इंजीनिअरिंग की डिग्री हासिल करने वाले शख्स को कुंभ में बैरागी के भेस में देख कर लोगों में बहुत उत्सुकता देखने को मिली। लोग जानना चाहते थे कि एक तरफ जहां उन्होंने आधुनिक शिक्षा प्राप्त की थी, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अध्यात्म के मार्ग को क्यों चुना। इंजीनिअर बाबा के नाम से मशहूर इस शख्स का नाम अभय सिंह है और कुंभ में आने के बाद इनके विडियो खूब वायरल हुए। अभय सिंह ने कई मीडिया इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें साइंस की पढ़ाई करते हुए भी आध्यात्म में गहरी रुचि थी। धीरे-धीरे उन्हें लगा कि साइंस उन्हें वह शांति नहीं दे पा रहा है जो उन्हें आध्यात्म में मिलती है। इसलिए उन्होंने साइंस की दुनिया को छोड़कर सनातन धर्म को अपना लिया।

महाकुंभ 2025

हर्षा रिछारिया
प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Prayagraj Maha Kumbh 2025) में एक ऐसी साध्वी आई हैं जिनकी खूबसूरती सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इसे हीरोइन से भी ज्यादा खूबसूरत बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर छाई हुईं हर्षा रिछारिया (Harsha Richaria) खुद को आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंदगिरिजी महाराज निरंजनी अखाड़ा की शिष्या बताती हैं। हालांकि, बाद में उनके बारे में कई विवाद भी सामने आए।

कत्थई आंखों वाली मोनालीसा
इंदौर की कत्थई आंखों वाली युवती को लोग मोनालीसा के नाम से बुलाने लगे। उनकी खूबसूरती और मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया। महाकुंभ में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। ये लड़की खुद को इंदौर का बता रही है और कुंभ में माला बेच रही है। लोग इसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं जिन पर इसकी खूबसूरती की तारीफ में खूब कमेंट्स आ रहे हैं।    
 
महाकुंभ 2025
अनामिका शर्मा
प्रयागराज की अनामिका शर्मा ने बैंकॉक में कुंभ का झंडा फहराकर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने बैंकॉक में 13000 फीट की ऊंचाई से बंजी जम्पिंग कर महाकुंभ का झंडा फहराकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने ऊंचाई से जय श्री राम का नारा लगाया। इस तरह उन्होंने भारतीय संस्कृति का प्रचार किया।
 
महाकुंभ 2025
लॉरेन पवेल जॉब्स
स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पवेल जॉब्स ने भी महाकुंभ में भाग लिया। उन्होंने कैलाशानंद गिरि जी के आश्रम में रहकर आध्यात्म का मार्ग अपनाया। यहां उन्हें नया नाम कमला मिला। महाकुंभ में उनकी उपस्थिति ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi