Publish Date: Mon, 27 Jan 2025 (11:27 IST)
Updated Date: Mon, 27 Jan 2025 (11:51 IST)
Who is Lakshmi Narayan Tripathi: महाकुंभ (Mahakumbh) में किन्नर अखाड़ा इन दिनों खूब चर्चा में है. यहां बॉलीवुड की एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni Update) को महामंडलेश्वर बनाया गया है। फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर ममता कुलकर्णी अब साध्वी बन गई हैं। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका पट्टाभिषेक कर महामंडलेश्वर बनाया। एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने के साथ किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के बारे में भी लोगों की जिज्ञासा बढ़ी है। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी एक ऐसी हस्ती हैं जिन्होंने समाज में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आवाज उठाई और उन्हें सम्मान दिलाने का काम किया। वे किन्नर अखाड़े की पहली महामंडलेश्वर हैं।
शुरुआती जीवन और शिक्षा
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का जन्म 13 दिसंबर 1980 महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की और भरतनाट्यम में स्नातकोत्तर भी किया। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए काम करने का फैसला किया।
किन्नर अखाड़े की स्थापना और महामंडलेश्वर बनना
साल 2002 में लक्ष्मी ने भारत एक गैर-लाभकारी संगठन शुरू किया। उन्होंने ट्रांसजेंडर अधिकारों को मान्यता दिलाने की लंबी लड़ाई लड़ी। इसके बाद ही भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें 'तीसरे लिंग' के रूप में मान्यता दी। साल 2015 में लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े की पहली महामंडलेश्वर बनाया गया। उन्होंने इस पद को ग्रहण करके ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक मिसाल कायम की।
समाज सेवा और सक्रियता
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने समाज सेवा के कई क्षेत्रों में काम किया है। उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए कई पहल की हैं। उन्होंने आर्टिकल 377 के खिलाफ भी आवाज उठाई थी और LGBTQ+ समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने 'मी हिजड़ा, मी लक्ष्मी' नाम से एक किताब भी लिखी है, जो काफी चर्चा में रही थी।
बिग बॉस में आ चुकीं हैं नजर
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी कई बार मीडिया में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा, उन्होंने सच का सामना और 10 का दम जैसे शोज़ में भी हिस्सा लिया है।