नागा साधु क्यों करते हैं 17 श्रृंगार, जानिए क्या हैं उनके श्रृंगार और महत्व

WD Feature Desk
सोमवार, 27 जनवरी 2025 (17:21 IST)
Naga Baba 17 Adornments: महाकुंभ में नागा साधुओं का अमृत स्नान एक अद्भुत दृश्य होता है। या आप जानते हैं अमृत स्नान से पहले नागा साधु अपने शरीर पर 17 प्रकार के श्रृंगार करते हैं। जी हां हिन्दू मान्यता के अनुसार सुहागिन महिलाओं के लिए 16 श्रृंगार हैं लेकिन नागा साधु17 प्रकार के श्रृंगार करते हैं। ये श्रृंगार केवल सजावट नहीं होते बल्कि इनका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। आइए जानते हैं नागा साधुओं के इन 17 श्रृंगारों के बारे में।

नागा साधुओं के लिए 17 श्रृंगार का महत्व
नागा साधुओं के लिए 17  श्रृंगार एक पवित्र अनुष्ठान है। ये श्रृंगार उन्हें भगवान शिव से जोड़ते हैं और उन्हें आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करते हैं। इन श्रृंगारों का प्रत्येक तत्व एक विशेष अर्थ रखता है।

इन 17 श्रृंगारों से परिपूर्ण होते हैं नागा साधु
  1. भभूत: भभूत भगवान शिव का प्रतीक है। इसे लगाने से नागा साधु शिव के साथ एकात्मता का अनुभव करते हैं।
  2. लंगोट: लंगोट सादगी और त्याग का प्रतीक है।
  3. चंदन: चंदन शीतलता और शांति का प्रतीक है।
  4. चांदी या लोहे के बने पैरों के कड़े: ये कड़े शक्ति और स्थिरता का प्रतीक हैं।
  5. रुद्राक्ष: रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है। नागा साधु सिर, गले और बाजुओं में रुद्राक्ष की माला धारण करते हैं।
  6. रोली का लेप: रोली शुभता और समृद्धि का प्रतीक है।
  7. अंगूठी: अंगूठी शक्ति और अधिकार का प्रतीक है।
  8. फूलों की माला: फूल प्रकृति और सौंदर्य का प्रतीक हैं।
  9. हाथों में चिमटा: चिमटा तपस्या और संयम का प्रतीक है।
  10. डमरू: डमरू भगवान शिव का वाद्य यंत्र है।
  11. कमंडल: कमंडल में गंगाजल होता है जो पवित्रता का प्रतीक है।
  12. जटाएं: जटाएं तपस्या और वैराग्य का प्रतीक हैं।
  13. तिलक: तिलक भक्ति और समर्पण का प्रतीक है।
  14. काजल: काजल बुरी नजर से बचाता है और आंखों को शक्ति प्रदान करता है।
  15. हाथों में कड़ा: हाथों में कड़ा शक्ति और संरक्षण का प्रतीक है।
  16. विभूति का लेप: विभूति भगवान शिव का प्रतीक है।
  17. साधना: सर्वमंगल की कामना से नागा साधु जो साधना करते हैं, वह महत्वपूर्ण श्रृंगार है। 
ALSO READ: कड़ाके की ठंड में भी नागा साधु कैसे रहते हैं गर्म, जानिए कहां से आती है चमत्कारी शक्ति 


17 श्रृंगार का महत्व
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं शनि, इन 5 राशि वाले जातकों की बढ़ेंगी मुश्किलें

क्या होगा अरविंद केजरीवाल का राजनैतिक भविष्य? क्या कहते हैं उनकी कुंडली के सितारे?

होली पर चंद्र ग्रहण से किन 3 राशियों पर होगा इसका नकारात्मक प्रभाव?

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, रह जाएंगे भोलेनाथ की कृपा से वंचित

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, 1 माह में 5वीं घटना, 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

हादसे के बाद जागा दिल्ली रेल प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई, फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े होने पर रोक

Maha Kumbh : महाकुंभ में रविवार को 1.36 करोड़ लोगों ने संगम में लगाई डुबकी, 52.83 करोड़ पहुंचा आंकड़ा, ऐसे किया गया क्राउड मैनेजमेंट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामला : कांग्रेस ने मांगा रेलमंत्री का इस्तीफा, घटना को बताया नरसंहार

More