Publish Date: Tue, 07 Nov 2017 (16:58 IST)
Updated Date: Tue, 07 Nov 2017 (17:00 IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी हरकतों से सुर्खियों में रहते हैं। उनकी इन हरकतों को लेकर सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक बनाया जाता है। आजकल ट्विटर पर ट्रंप जैसे दिखने का एक एक कुत्ता सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कुत्ते की तस्वीर तेजी के साथ वायरल हो रही है। इस तस्वीर को ट्विटर पर एक यूजर ने शेयर किया है। इस तस्वीर में कुत्ते के कान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसी शक्ल बनी हुई है।
जेड रॉबिन्सननाम के एक ट्विटर यूजर ने अपने कुत्ते की कान की तस्वीर खींची है। रॉबिन्सन ने जैसे ही इस फोटो को ट्विटर पर अपलोड किया। लोगों ने इसे रिट्वीट करना शुरू कर दिया। लोगों ने इस तस्वीर पर कई कमेंट भी किए। लोगों ने रॉबिन्सन की इस बात से सहमत हुए कि कुत्ते के कान में डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर दिखाई पड़ रही है। इस तस्वीर के अपलोड होने के कुछ देर बाद ही 13,000 रिट्वीट और 32,000 लाइक्स मिल चुके थे।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय जापान दौरे पर है। वहां भी वे अपनी हरकतों से मजाक का केंद्र बन गए हैं। सोमवार को ट्रंप जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ एक तालाब के पास मछलियों को खाना खिलाने गए। वहां उन्होंने एक बार में ही मछलियों के आगे सारे दाने बिखेर दिए जबकि आबे धीरे-धीरे मछलियों को दाना डाल रहे थे।