suvichar

शरद पवार : प्रोफाइल

Webdunia
मंगलवार, 2 मई 2023 (13:24 IST)
NCP chief Sharad Pawar to resign : राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को एनसीपी अध्यक्ष का पद छोड़ने का फैसला किया। पवार के ऐलान से उनके समर्थक हैरान रह गए। महाराष्‍ट्र की राजनीति गरमा गई। 83 वर्षीय पवार पहले भी NCP के गठन से लेकर सोनिया गांधी की कांग्रेस से गठबंधन तक कई बार अपने राजनीतिक फैसलों से सभी को चौंका चुके हैं।
 
शरद पवार ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि मैंने अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मुझे लंबे समय तक पार्टी का नेतृत्व करने का मौका मिला। अब मैं रिटायर होना चाहता हूं। पवार के इस्तीफे के बाद लोगों की नजरें इस बात पर लगी हुई है कि बेटी सुप्रिया सुले और भतीजे अजित पवार में से पार्टी की कमान कौन संभालेगा।
 
देश के कृषि मंत्री रहे शरद पवार का जन्‍म 12 दिसंबर 1940 को हुआ था। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत पवार ने कांग्रेस के साथ 1967 में की। यशवंतराव चव्‍हाण को उनका राजनीतिक गुरु माना जाता है। 1978 में जनता पार्टी के गठबंधन से सरकार बनाने के लिए उन्‍हें कांग्रेस से पहले भी निष्‍कासित किया जा चुका था। इस गठबंधन के फलस्‍वरूप वे महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री बने थे।
 
1984 में बारामती से वह पहली बार लोकसभा चुनाव जीते। 1987 में शिवसेना के बढ़ते प्रभाव के चलते उन्‍होंने कांग्रेस में वापसी की। 1993 में उन्‍होंने चौथी बार मुख्‍यमंत्री के पद शपथ ली थी और यह उनका सबसे विवादास्‍पद कार्यकाल रहा। वे नरसिम्हा राव सरकार में रक्षा मंत्री और मनमोहन सरकार में कृषि मंत्री भी रहे।
 
उन्होंने 20 मई 1999 को तारिक अनवर और पीए संगमा के साथ मिलकर NCP की स्‍थापना की थी। ये तीनों नेता इटली मूल की सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेस पार्टी का नेतृत्‍व किए जाने के विरुद्ध थे।
 
क्रिकेट की राजनीति में भी एक समय शरद पवार का जलवा दिखाई दिया। वे एक अच्छे क्रिकेट प्रशासक भी थे। 2005 से 2008 तक वे बीसीसीआई के चेयरमैन रहे और 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्‍यक्ष बने। 2017 में भारत सरकार उन्हें पद्मविभूषण सम्मान से सम्मानित कर चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

Top News 7 September: सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें; 199 दवा नमूने फेल, SIR पर उठे सवाल

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख