suvichar
✕

डीके शिवकुमार : प्रोफाइल

Webdunia
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार 20 मई, 2023 को कर्नाटक के डिप्टी सीएम बनाए गए। उन्हें राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।कनकपुरा सीट से रिकॉर्ड मतों (1 लाख 22 हजार से ज्यादा) से चुनाव जीतने वाले शिवकुमार राज्य में पार्टी के अध्यक्ष भी बने रहेंगे। 

कनकपुरा में 15 मई, 1962 को डोड्डालहल्ली केम्पे गौड़ा और गौरम्मा के घर जन्मे डीके शिवकुमार शुरू से ही निष्ठावान कांग्रेसी रहे हैं। उन्होंने 1980 के दशक में छात्र नेता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और धीरे-धीरे पार्टी में आगे बढ़ते गए।

डीके शिवकुमार ने अपना पहला चुनाव सथानूर विधानसभा क्षेत्र से 1989 में लड़ा था जब वह सिर्फ 27 वर्ष के थे। डीके शिवकुमार 1989 से विधायक रहे हैं और कई बार मंत्री रहे। उन्होंने ऊर्जा, शहरी विकास, घर इत्यादि विभागों को संभाला है।

2002 में उन्‍हें फिर से उन्हें शहरी विकास मंत्रालय का प्रभारी बनाया गया और कर्नाटक राज्य टाउन प्लानिंग बोर्ड का अध्यक्ष भी बनाया गया। 2017 में गुजरात से राज्यसभा चुनाव में दिवंगत अहमद पटेल की जीत सुनिश्चित करने में भी शिवकुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जब उन्होंने गुजरात के कांग्रेस विधायकों को एक रिसॉर्ट में ठहराया।

2018 राज्य चुनाव में उन्हें कनकपुरा से फिर निर्वाचित किया गया और सिंचाई और चिकित्सा शिक्षा मंत्री बनाया गया। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार न केवल 2023 के विधानसभा चुनाव में बल्कि अतीत में कई महत्वपूर्ण मौकों पर पार्टी के लिए संकटमोचक की भूमिका निभा चुके हैं।

गांधी परिवार के भरोसेमंद सहयोगी, आठ बार के विधायक शिवकुमार को पार्टी के लिए संकटमोचक माना जाता है।  डीके शिवकुमार महाराष्ट्र में काफी सक्रिय थे, जब तत्कालीन विलास राव देशमुख नीत सरकार ने अविश्वास प्रस्ताव जीता था।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

नवीनतम

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

नवरात्रि पर्व के अवसर पर अहमदाबाद में मैथिली ठाकुर ने जमाया रंग, CM भूपेंद्र पटेल ने दी गायिका को दी शुभकामनाएं

Top News 20 October: राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

अगला लेख