Govardhan puja
✕

मोहन यादव : प्रोफाइल

Webdunia
आखिरकार डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया। उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव को संघ का करीबी माना जाता है। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने काफी संघर्ष के बाद राजनीति में मुकाम हासिल किया है। मोहन यादव ने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की थी।

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर खूब प्रचार किया था। मोहन यादव उज्जैन से तीसरी बार विधायक बने हैं। मोहन यादव मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी हैं। वे शिवराज सरकार मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

जन्म और शिक्षा : मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में हुआ। शिक्षा की बात करें तो उन्होंने एमबीए, पीएचडी की है। उनकी पत्नी का नाम सीमा यादव है। छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत करने वाले मोहन यादव भाजपा के स्थापित नेता हैं। यादव की छवि हिंदुवादी नेता की रही है।

मोहन यादव को 1986 में एबीवीपी के विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी भी दी गई। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री और आरएसएस के स्टूडेंट विंग के राष्ट्रीय मंत्री का भी दायित्व निभा चुके हैं। वे आरएसएस के सह खंड कार्यवाह और नगर कार्यवाह भी रह चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख