Hanuman Chalisa

अमर सिंह : प्रोफाइल

Webdunia
कभी समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के दाहिने हाथ माने जाने वाले, उत्तरप्रदेश के कद्दावर नेता और समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह अपने शायराना अंदाज के कारण उत्‍तर प्रदेश की राजनीति में अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं। 
 
प्रारंभिक जीवन : अमर सिंह का जन्म 27 जनवरी 1956 को अलीगढ़ में हुआ। इन्होंने कॉलेज शिक्षा सेंट जेवियर कॉलेज कोलकाता से ग्रहण की। 
 
पारिवारिक पृष्‍ठभूमि : अमर सिंह के परिवार में पत्नी पंकजा कुमारी सिंह और दो पुत्रियां हैं।
 
राजनीतिक जीवन : कभी समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के दाहिने हाथ माने जाने वाले अमर सिंह पर पर भ्रष्टाचार के कई मामले भी चल रहे हैं। नवंबर 1996 में वे राज्यसभा के सदस्य मनोनीत किए गए हैं। 
2008 में मनमोहन सरकार द्वारा विश्वास मत हासिल करने की बहस के दौरान भाजपा के तीन सांसदों ने संसद में एक करोड़ रुपए के नोटों की गड्‍डियां दिखाई थीं। सांसदों ने आरोप लगाया कि मनमोहन सरकार ने अमर सिंह के माध्यम से उनके वोट खरीदने की कोशिश की थी। 
 
6 सितंबर 2011 को अमर सिंह भाजपा के दो सांसदों के साथ तिहाड़ जेल भेजे गए। 'कैश फॉर वोट' कांड में अमर सिंह को जेल की हवा भी खानी पड़ी। 
 
अभिनेता अमिताभ बच्चन के बुरे समय में अमर सिंह ने उनका बहुत साथ दिया। अमर सिंह ने इसके बाद राष्ट्रीय लोकमंच पार्टी की स्थापना की। 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय लोकमंच के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। 
 
2014 में अमर सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल से लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन वह भी बुरी तरह हारे। उन्‍होंने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा भी की थी। 
Show comments

जरूर पढ़ें

होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी

Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित

Pakistan में ईरान-US बातचीत फेल, खेल और खतरनाक, क्या है Donald Trump का अगला प्लान, भारत पर कितना असर

Ladli Behna Yojana की 33वीं किस्त जारी: CM मोहन ने 1836 करोड़ ट्रांसफर किए, 1.25 करोड़ महिलाओं को बड़ी सौगात

SIR के बाद बड़ा बदलाव, 12 राज्यों में 5.2 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, चुनाव आयोग की सबसे बड़ी कार्रवाई

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: आशा भोसले को अंतिम विदाई आज, शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार में हड़कंप: सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, क्रूड 100 डॉलर पार

राममंदिर परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन शुरूः पहले चरण में 1500 श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पास से मिलेगा प्रवेश

युगांडा सेना प्रमुख की तुर्की से अजीब मांगें: 1 अरब डॉलर और ‘सबसे सुंदर लड़की’ से शादी की इच्छा

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा गायब! पति बोला- भाग गई, मां ने लगाया साजिश का आरोप

अगला लेख